Category Archives: राजनीति

कांग्रेस विधायक दल का दो दिवसीय शिविर 21 जुलाई से मांडू में

Last Updated:  Monday, July 21, 2025  12:20 am

पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेता देंगे मार्गदर्शन। मिशन – 2028 की रणनीति पर होगा विचार – मंथन। जनता से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा। इंदौर : कांग्रेस विधायकों के लिए “नव संकल्प शिविर” का आयोजन 21 व 22 जुलाई को धार जिले के मांडू में किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रादेशिकवरिष्ठ नेताओं और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मिशन 2028 की रणनीति पर विचार कर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पढ़े

मुफ्त की योजनाओं ने जनता में संघर्ष की कूवत कर दी है खत्म..

Last Updated:  Thursday, July 17, 2025  6:45 pm

स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के रूबरू कार्यक्रम में बोले वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा । इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक पंकज शर्मा का कहना है कि राशन योजना, लाड़ली बहना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, स्कूली बच्चों को भोजन जैसी मुफ्त की योजनाओं ने आम जनता में संघर्ष का माद्दा ख़त्म कर दिया है। श्री शर्मा स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के रूबरू कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब देश में और पढ़े

सनातन धर्म और संस्कृति का अपमान करना दिग्विजय सिंह की फितरत है : मंत्री सारंग

Last Updated:  Thursday,   3:19 pm

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कावड़ यात्रा को लेकर किए गए पोस्ट पर मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने जवाबी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौलाना दिग्विजय सिंह केवल सनातन का विरोध करते हैं। वो कांवड़ यात्रा को भी विवादास्पद करना चाहते हैं। सारंग ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जाकिर नायक का महिमामंडन करने वाले, आंतकियों को संरक्षण देने की बात करने वाले, सेना के ऑपरेशन पर विवाद खड़ा करने और पढ़े

सांवेर नगर पंचायत के वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त

Last Updated:  Friday, July 11, 2025  12:33 am

मंत्री तुलसी सिलावट का विधानसभा क्षेत्र है सांवेर। इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्वाचन क्षेत्र सांवेर में हुए एक वार्ड के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है। सांवेर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 के लिए उपचुनाव हुआ था। इस वार्ड में कुल 1300 मतदाता हैं। इनमें से 1044 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। गुरुवार को हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी हसीना बी को 913 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी और पढ़े

निगम करों में भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने जोनल कार्यालयों पर किया प्रदर्शन

Last Updated:  Wednesday, July 9, 2025  10:52 pm

मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन। बीजेपी नेताओं ने नगर निगम को बना दिया है लूट की दुकान : सज्जन सिंह वर्मा। नगर निगम बनी लुटेरी दुल्हन : सज्जन सिंह वर्मा। इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस पार्षद दल‌‌ के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के 22 जोनों पर एकसाथ प्रदर्शन किया। जोन क्रमांक 12 हरसिद्धि जोन पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। इंदौर विधानसभा तीन और पढ़े

करों में भारी वृद्धि के खिलाफ नगर निगम के जोनल कार्यालयों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Last Updated:  Wednesday,   12:20 am

इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार, 09 जुलाई को इंदौर नगर निगम के सभी 22 जोन कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। बीजेपी शासित निगम परिषद द्वारा करों में की गई भारी वृद्धि के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने यह जानकारी दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और शहर कांग्रेस के प्रभारी रवि जोशी भी इस दौरान मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि बीजेपी और पढ़े

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में खूब हुई धक्कामुक्की..!

Last Updated:  Tuesday, July 8, 2025  7:04 pm

इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार इंदौर आए हेमंत खंडेलवाल के स्वागत में बीजेपी के अनुशासित पार्टी के दावे धरे रह गए। नेताओं के शक्ति प्रदर्शन और कांग्रेसी स्टाइल में धक्कामुक्की के नजारे हर जगह दिखाई दिए। इंदौर आने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहले खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीगणेश का दर्शन – पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। यहां श्री खंडेलवाल को मुंह दिखाई के लिए और पढ़े

लव जिहाद की चुनौती का मुकाबला करने हेतु आगे आएं कार्यकर्ता : मंत्री विजयवर्गीय

Last Updated:  Tuesday,   7:01 pm

इंदौर : बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में सामाजिक स्तर पर सामने आ रही चुनौतियों का जिक्र करते हुए उनसे लड़ने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए इसे गंभीर चुनौती बताया। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि लव जिहाद की चुनौती का सामना हम सभी को मिलकर करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लव जिहाद में लिप्त और उसे बढ़ावा देने वाले तत्वों और पढ़े

प्रदेश अध्यक्ष का पद एक जिम्मेदारी है, पद कोई भी हो कार्यकर्ता भाव हमेशा बना रहे..

Last Updated:  Tuesday,   4:12 pm

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं कार्यकर्ता, इन्हीं की मेहनत से पार्टी बुलंदियां छू रही है.. कुशाभाऊ ठाकरे सहित अनेक महापुरूषों ने प्रदेश में पार्टी की नींव को मजबूत किया.. पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष है। अपने कार्यकर्ता भाव को हमेशा कायम रखें.. कार्यकर्ता जनता की चिंता करें, पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं की चिंता करेगा.. बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल। इंदौर : बीजेपी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का कहना है और पढ़े

पंजाब और बंगाल को बचाने में डॉ. मुखर्जी की रही अहम भूमिका : मोघे

Last Updated:  Sunday, July 6, 2025  4:24 pm

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा द्वारा विजयनगर स्थित प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण इंदौर : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट,वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और विधायक रमेश मेंदोला ने विजयनगर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के काले कारनामे उजागर करने में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सबसे आगे रहे। हमारे पास जो आधा पंजाब और पढ़े