मंत्री तुलसी सिलावट का विधानसभा क्षेत्र है सांवेर।
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्वाचन क्षेत्र सांवेर में हुए एक वार्ड के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है।
सांवेर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 के लिए उपचुनाव हुआ था। इस वार्ड में कुल 1300 मतदाता हैं। इनमें से 1044 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। गुरुवार को हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी हसीना बी को 913 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मात्र 117 वोट ही हासिल कर पाए। कांग्रेस प्रत्याशी ने 796 वोटों से जीत दर्ज की। 14 मतदाताओं द्वारा नोटा को वोट दिया गया।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रही रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि क्षेत्र में जनता की समस्याओं की अनदेखी किए जाने और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण इस वार्ड उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
Related Posts
January 19, 2022 घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मप्र सरकार देगी आर्थिक मदद
भोपाल : मध्यप्रदेश में अब घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला को सरकार से 4 लाख रुपए तक की […]
October 27, 2021 कांग्रेस विधायक के दुष्कर्म के आरोपी पुत्र को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भिजवाया जेल
इंदौर : बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल का बेटा एवं बलात्कार मामले के आरोपी करण […]
November 2, 2022 मप्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुआ सात दिवसीय कार्यक्रमों का सिलसिला
पहले दिन मध्यप्रदेश गान के साथ ही स्कूलों में बच्चों को बतायी गयी गौरव गाथाएं और प्रदेश […]
June 9, 2020 फुटपाथ और ठेले पर सामान बेचने वालों को मिलेगा 10 हजार रुपए का बिना ब्याज का लोन इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में […]
April 18, 2021 आइएमए के सहयोग से जिला प्रशासन ने जारी की डॉक्टर्स की सूची, लोग कॉल करके ले सकते हैं परामर्श
इंदौर : कोरोना मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने इंडियन […]
March 9, 2022 महिला दिवस पर इंदौर की खुशी को मिला वुमन चेंजमेकर का सम्मान
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर में आयोजित वुमन ऑफ सब्सटेंस […]
January 10, 2022 खदान से हीरे चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत के 55 हीरे बरामद
इंदौर : हीरों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आए […]