इंदौर : डकैती की योजना बनाने वाले 5 आरोपियों को थाना कनाडिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से अपराध में उपयोग किये जाने वाले हथियार बरामद किए गए हैं।
दिनांक 09.10.2021 की रात्रि कनाडिया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि पांच व्यक्ति एकायना स्कूल बायपास रोड के सामने खाली मैदान में अंधेरे में हथियारो से लेस होकर बायपास पर वाहन में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु दो अलग-अलग पुलिस पार्टिया बनाकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दबिश दी गई और बायपास रोड पर आने वाले वाहनो में डकैती की योजना बनाते आरोपी 1. आकाश उर्फ छोटू पिता संतोष चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी टीनशेड भूरी टेकरी इन्दौर 2. अजय पिता पाण्डू मोरे उम्र 19 वर्ष निवासी 305 ब्लाँक 07 करूणा सागर अपार्टमेंट कनाडिया रोड इन्दौर 3. पप्पू पिता राधेश्याम राठौर उम्र 22 वर्ष निवासी मुक्तिधाम के सामने बिचौली मर्दाना इन्दौर 4. विजय पिता कमल पंवार उम्र 23 वर्ष निवासी निवासी 68, नई बस्ती बिचौली मर्दाना इन्दौर 5. चेतन पिता श्यामलाल नवरंग उम्र 25 वर्ष निवासी 20 पहाडी टेकरी बिचौली मर्दाना इन्दौर को पकडा गया। उनसे घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार लाल मिर्च पावडर, एक लोहे का छुरा, एक लोहे की सब्बल, एक लोहे का मोटा सरिया व एक खटकेदार चाकू जब्त किया गया। थाना वापसी पर आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
April 25, 2021 भोपाल में तैयार की गई आइसोलेशन स्पेशल एक्सप्रेस, बिना लक्षण वाले मरीजों को रखा जाएगा इस कोविड केअर सेंटर में
भोपाल : कोविड मरीजों के लिए आइसोलेशन स्पेशल एक्सप्रेस तैयार की गई है। प्लेटफार्म नंबर 6 […]
June 21, 2025 पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
रतलाम : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 11वॉं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “योग फॉर वन अर्थ, वन […]
June 20, 2021 वर्चुअल माध्यम से मनाया जाएगा योग दिवस, दर्शकों से भी करवाएंगे योगाभ्यास
इंदौर : सोमवार 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर संस्था तरुण मंच, सिद्धि विनायक योग […]
March 18, 2021 मास्क नहीं पहना तो हो सकती है जेल, लॉक डाउन लगाने सम्बन्धी खबर पूरी तरह भ्रामक- कलेक्टर
इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया […]
March 5, 2024 रिलायंस मेट सिटी में हथियार बनाने का संयंत्र लगाएगी स्वीडिश कंपनी ‘साब’
डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारत की पहली 100% एफडीआई।
गुरुग्राम : रिलायंस […]
April 26, 2021 मीडियाकर्मियों को वैक्सिनेशन का दूसरा डोज देने के लिए 28 व 29 अप्रैल को लगेगा विशेष शिविर
इंदौर: इंदौर प्रेस क्लब ने शहर के फ्रंटलाइन वारियर मीडिया कर्मियों के वैक्सीनेशन के […]
April 10, 2021 साड़ियों के शो रूम में भीषण आग, टीआई शर्मा ने बचाई 5 लोगों की जान
इंदौर : जंजीरवाला चौराहा स्थित साड़ियों के शो रूम कलान्या में शुक्रवार शाम आग लग गई। आग […]