Category Archives: राजनीति

नारी सशक्तिकरण के अनुपम उदाहरण हैं देवी अहिल्याबाई और रानी दुर्गावती

Last Updated:  Saturday, January 25, 2025  5:34 pm

न्यायालयीन प्रक्रिया में बंदी जेल से ही होंगे शामिल और चिकित्सक अस्पताल से दर्ज करायेंगे बयान। डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने केबिनेट बैठक के पूर्व मंत्रि-परिषद के सदस्यों को किया संबोधित। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष में मंत्रि-परिषद की बैठक का आयोजन माँ नर्मदा के किनारे होल्कर शासकों की राजधानी रहे महेश्वर में और पढ़े

संविधान को जेब में रखकर घूमने वाले कांग्रेस नेता नौटंकी करना बंद करें : मंत्री विजयवर्गीय

Last Updated:  Friday, January 24, 2025  10:48 pm

इंदौर : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के शीर्ष नेता संविधान जेब में रखकर घूम रहे हैं और नौटंकी कर रहे हैं। जब से भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई है, तब से लेकर आज तक एक घटना बताएं, एक पार्लियामेंट का प्रस्ताव बता दीजिए, जहां देश हित में निर्णय नहीं हुआ हो। एक जगह भी देश का अहित हो तो बता दीजिए, मैं और पढ़े

27 जनवरी को महू में कांग्रेस की विशाल रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Last Updated:  Wednesday, January 22, 2025  11:58 pm

सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे सहित अन्य नेता भी करेंगे रैली में शिरकत। प्रदेशभर से करीब 02 लाख कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। जय बापू, जय भीम और जय संविधान अभियान का होगा समापन। पत्रकार वार्ता में विधायक विक्रांत भूरिया ने दी जानकारी। इंदौर : कांग्रेस के जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान का समापन 27 जनवरी को महू में होने जा रहा है।इस अवसर पर महू में ही विशाल रैली का आयोजन किया गया और पढ़े

बाबासहब अंबेडकर से ईर्ष्या करते थे नेहरूजी : मंत्री विजयवर्गीय

Last Updated:  Tuesday, January 21, 2025  11:40 pm

बाबा साहब के अपमान और संविधान की हत्या के पाप सात जन्मों तक कांग्रेस और राहुल का पीछा नहीं छोड़ेंगे। इंदौर : राहुल गांधी की प्रस्तावित इंदौर यात्रा के पहले मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनपर निशाना साधा है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस के सर पर बाबा साहब के अपमान और उनके बनाए संविधान की हत्या करने का पाप चस्पा है। इस महापाप से मुक्ति के लिए राजनीतिक नौटंकी करने की जगह और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में मप्र के रातापानी टाइगर रिजर्व का किया उल्लेख

Last Updated:  Tuesday,   3:31 pm

देश के प्रमुख स्टार्टअप सेंटर के रूप में ग्वालियर का किया उल्लेख। सभी के लिए प्रेरणादायी है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाजपेई नगर के रहवासियों के साथ सुनी “मन की बात” भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 118वीं कड़ी में मध्यप्रदेश में हाल ही में जुड़े रातापानी टाइगर रिजर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और विरासत आस-पास के पशु-पक्षियों के साथ स्नेह से रहना और पढ़े

बीजेपी को दिए भारी समर्थन की सजा भुगत रहे इंदौरवासी

Last Updated:  Tuesday, January 14, 2025  7:50 pm

बीजेपी पार्षद के बेटे व महिलाओं के साथ अभद्रता पर बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी। बीजेपी पर लगाया शहर की गौरवमयी संस्कृति को शर्मसार करने का आरोप। इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बीजेपी के दो पार्षदों के बीच विवाद में घटित अशोभनीय घटना को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर किए गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हुए शहर की जनता को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। उनका कहना था और पढ़े

स्व. जवाहरलाल नेहरू की ऐशगाह था जम्मू – कश्मीर..

Last Updated:  Monday, January 13, 2025  12:19 am

दिल्ली व कश्मीर के नेताओं का डीएनए एक.. बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जाटव ने दिया विवादित बयान। कांग्रेस ने जाटव के बयान पर जताई तीखी प्रतिक्रिया। कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने बयान को बताया मूर्खतापूर्ण। इंदौर : बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने नेहरू – गांधी परिवार को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। कांग्रेस ने उनके बयान को मूर्खतापूर्ण और पढ़े

समर्थकों की हरकत जीतू यादव को पड़ी महंगी..

Last Updated:  Sunday, January 12, 2025  12:54 am

बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने 06 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित, एमआईसी से भी हकाले गए। जीतू समर्थकों ने पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर उनके बेटे के साथ किया था अशोभनीय बर्ताव, महिलाओं के साथ की थी गाली गलौज। इंदौर : बीजेपी के वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा के नाबालिग बेटे के साथ अशोभनीय बर्ताव व परिजनों से गालीगलौज के मामले में बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद जीतू और पढ़े

बीजेपी चलाएगी संविधान गौरव अभियान

Last Updated:  Saturday, January 11, 2025  12:23 am

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाने वर्ष भर चलेगा अभियान। भोपाल : कांग्रेस की प्रस्तावित संविधान यात्रा के जवाब में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ‘‘संविधान गौरव अभियान’’ चलाया जायेगा। इस अभियान का शुभारंभ 11 जनवरी को होगा, जो 25 जनवरी तक चलेगा। भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाने के लिए भी वर्ष भर अभियान चलेगा। 9 जनवरी 1900 को भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरूद्ध युद्ध प्रारंभ और पढ़े

पार्षद कालरा के परिवार के साथ हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री हुए सख्त

Last Updated:  Friday, January 10, 2025  1:31 am

बदमाशों के खिलाफ दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश, 06 आरोपी गिरफ्तार। इंदौर : बीजेपी के पार्षद कमलेश कालरा और जीतू जाटव (यादव)के बीच हुए विवाद में कालरा के घर में घुसकर परिवार के साथ कतिपय हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई गालीगलौज व मारपीट की घटना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य लोगों से पूछताछ और पढ़े