Category Archives: राजनीति

मैं महाराजा या टाइगर नहीं जनसेवक हूं- कमलनाथ

Last Updated:  Wednesday, July 8, 2020  4:27 am

भोपाल : मंगलवार को बदनावर दौरे पर आए पूर्व सीएम कमलनाथ ने सबसे पहले बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 3 जुलाई को भारी बारिश के कारण वे नहीं आ पाए।कमलनाथ ने अपनी 15 माह की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि हमने किसानों की ऋण माफी की , कन्याओं के विवाह की राशि को बढ़ाया , 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली और पढ़े

नगरीय निकायों के पूर्व अध्यक्षों ने कार्यकाल बढाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Last Updated:  Wednesday,   4:08 am

भोपाल : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव से मंगलवार को उनके भोपाल स्थित निवास पर प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों के अध्यक्षों तथा पूर्व अध्यक्षों ने मुलाकात कर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल अगले निर्वाचन तक बढ़ाने को लेकर ज्ञापन दिया। श्री भार्गव ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी मांगो को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष रखकर आपको उचित सम्मान दिलाने का प्रयास करूंगा। श्री भार्गव ने प्रदेश के 150 से और पढ़े

मतदाता सूची को लेकर दावे- आपत्तियों का समय बढाया जाए- बीजेपी

Last Updated:  Tuesday, July 7, 2020  6:50 am

इंदौर : भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व मेंं प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर मनीषसिंह को नगर निगम की मतदाता सूची 2020 के संबंध में आपत्ति दर्ज कराई। बीजेपी नेताओं ने मतदाता सूची में सुधार एवं दावे- आपत्ति की समय सीमा बढ़ाने हेतु ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, जयदीप जैन, मनोहर मेहता आदि शामिल थे। वार्डों में नहीं किया गया मतदाता सूची का प्रकाशन। ज्ञापन और पढ़े

बतोलेबाजी से बाज आए कांग्रेस, राष्ट्रीय मसलों पर रखें गंभीरता- मालू

Last Updated:  Sunday, July 5, 2020  5:41 pm

इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को लताड़ लगाते हुए कहा है कि जो खुद सवालों के घेरे में हैं, वे सवाल कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सम्प्रभुता के ख़िलाफ़ दुश्मनों की मदद कर रहें हैं। काँग्रेस और राहुल गाँधी द्वारा सरकार से पूछे पाँच सवालों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने कहा कि काँग्रेस ने इतने सालों तक देश पर राज किया, कूटनीति और पढ़े

सांवेर को दो हजार तीन सौ करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात

Last Updated:  Saturday, July 4, 2020  7:41 pm

भोपाल : शनिवार को इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित बैठक में 2358.75 करोड़ की सांवेर उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंचाई परियोजना की आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए उसपर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट इस योजना के और पढ़े

मुकुल वासनिक उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों का लेंगे जायजा

Last Updated:  Saturday,   7:23 pm

भोपाल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और प्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक 5 जुलाई को चुनावी जमावट के लिये भोपाल आ रहे हैं। वे 24 उपचुनाव क्षेत्रों के प्रभारियों से भोपाल में वन टू वन चर्चा करेंगे ।वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री, जिला अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे ।इसी दौरान समस्त मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों,विभागों के अध्यक्षों एवं उनके पदाधिकारियों के दायित्व की भी वे जानकारी और पढ़े

राष्ट्रवाद को धारण कर जनसेवा करने वाला असली टाइगर- उषा ठाकुर

Last Updated:  Saturday,   7:07 am

इंदौर : कैबिनेट मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को इंदौर आई उषा ठाकुर का कहना है कि उन्हें मंत्रिपद कार्यकर्ताओं की बदौलत मिला है। पद के साथ जिम्मेदारी जुड़ी है। जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करते हुए जनता की सेवा और उनके दुःख- दर्द को दूर करना उनका ध्येय होगा। मंत्री सुश्री ठाकुर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करने के बाद मीडियाकर्मियों से चर्चा कर रहीं थीं। बीजेपी में सभी टाइगर हैं। सिंधिया के और पढ़े

शिवराज और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वर्चुअल रैली के जरिए कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

Last Updated:  Saturday,   6:57 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को वर्चुअल रैली कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्चुअल रैली के माध्यम से सीएम शिवराज और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बीते 100 दिनों में म.प्र. सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। वर्चुअल रैली को सुनने के लिए भाजपा कार्यालय पर बड़ी और पढ़े

कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का क्रार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Last Updated:  Saturday,   6:54 am

इंदौर : शुक्रवार को नवनियुक्त केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने उषा दीदी को *साफा पहनाकर* उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा की तरफ से अंजू माखीजा, पदमा भोजे, ज्योति तोमर एवं अन्य महिला पदाधिकारियों ने मंत्री उषा ठाकुर को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। युवा मोर्चा के मनस्वी पाटीदार, श्रवणसिंह चावड़ा, ऋषिसिंह खनूजा, सौगात मिश्रा, शानू शर्मा, राहुल वाधवानी, महेश बसवाल, विनोद खंडेलवाल आदि और पढ़े

मोघेजी से सिंधिया परिवार का तीन पीढ़ियों पुराना रिश्ता है- ज्योतिरादित्य

Last Updated:  Thursday, July 2, 2020  6:50 pm

भोपाल : गुरुवार को भोपाल में पूरे प्रदेश भर से सैकड़ों सिंधिया समर्थक भाजपा में शामिल हुए। पार्टी कार्यालय पर इस कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे भी पहुचे थे,जैसे ही सिंधिया की नज़र मोघे पर पड़ी, वे स्वयं मंच से उतर कर आए और अभिवादन करते हुए मोघे का हाथ पकड़ कर सीधे मंच पर ले गए। सिंधिया ने उन्हें अपने पास लगी कुर्सी पर बैठाया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार का मोघे साहब और पढ़े