कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का क्रार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

  
Last Updated:  July 4, 2020 " 06:54 am"

इंदौर : शुक्रवार को नवनियुक्त केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने उषा दीदी को *साफा पहनाकर* उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा की तरफ से अंजू माखीजा, पदमा भोजे, ज्योति तोमर एवं अन्य महिला पदाधिकारियों ने मंत्री उषा ठाकुर को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। युवा मोर्चा के मनस्वी पाटीदार, श्रवणसिंह चावड़ा, ऋषिसिंह खनूजा, सौगात मिश्रा, शानू शर्मा, राहुल वाधवानी, महेश बसवाल, विनोद खंडेलवाल आदि कार्यकर्ताओं ने उषादीदी को कृपाण भेंट की।

मंत्रिपद कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम।

इस अवसर पर उषादीदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन का ही परिणाम है कि मैं आज इस मुकाम पर पहुंची हूं। मंत्री मैं अकेली नहीं बनी हूं, आप सभी कार्यकर्ता मंत्री बने है। हम सब मिलकर कार्य करेंगे, तभी वह सफल होगा। 21वीं सदी भारत की है। देश को विश्वगुरू बनाने के लिये हम सब बूथ तक के कार्यकर्ताओं को मिलकर देश के लिये कार्य करना है।

अजेय योद्धा हैं दीदी..

स्वागत भाषण देते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि आज हम सभी के लिये बड़ा ही हर्ष और गौरव का दिन है कि उषादीदी प्रदेश की केबिनेट मंत्री बनी हैं। इंदौर नगर की ओर से रणदिवे ने उषादीदी का साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उषा दीदी को जो भी जवाबदारी दी, दीदी ने उसे पूरा किया। दीदी 2003 में विधानसभा क्षेत्र 1 से विधायक बनी, 2013 में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से विधायक बनी और 2018 में महू विधानसभा से विधायक चुनी गई। वे अजेय योद्धा हैं। उषा दीदी के कुशल नेतृत्व में हमने कार्य किया और आगे भी करते रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआेंं ने उत्साहपूर्वक एक-एक कर उषा दीदी का स्वागत सत्कार व अभिवादन किया।

कार्यक्रम में विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, कंचनसिंह चौहान, रवि रावलिया, कमल वाघेला, जयंत भिसे, जयदीप जैन, महेन्द्रसिंह ठाकुर, जेपी मूलचंदानी, अंजू माखीजा, पदमा भोजे, ज्योति तोमर, शैलजा मिश्रा, वीणा शर्मा, जयश्री जातेगांवकर, सविता अखण्ड, संदीप दुबे, गुलाब ठाकुर, कमल वर्मा, देवकीनंदन तिवारी, ज्योति पंडित, मनस्वी पाटीदार, श्रवणसिंह चावड़ा, गोविंद पंवार, सौगात मिश्रा, शानू शर्मा, युवराज दुबे, विनीता धर्म, तुलसी प्रजापत, रेणुका प्रताप, राहुल वाधवानी, सरिता मंगवानी, कंचन गिदवानी, निर्मल वर्मा, विनोद खंडेलवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *