Category Archives: राज्य

टैक्स माफ करने को लेकर अड़े बस संचालक, शुरू नहीं हुआ बसों का संचालन

Last Updated:  Friday, August 21, 2020  11:04 am

भोपाल : राजधानी समेत प्रदेश भर में यात्री बसों के पहिए अभी भी थमे हुए हैं। सरकार की अनुमति के बाद भी अपनी मांगों को लेकर बस संचालक अड़े हुए हैं। बस संचालक कोरोना काल में लगाए गए 420 करोड़ के टैक्स को माफ करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही बस का किराया 50 फीसदी बढ़ाने की भी मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन की इस हड़ताल से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़े

इंदौर में स्वच्छता बनीं सभ्यता, आनेवाले वर्षों में भी बनेगा नम्बर वन- शिवराज

Last Updated:  Thursday, August 20, 2020  5:50 pm

इंदौर : केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने वर्चुअल स्वच्छता महोत्सव में स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के पुरस्कार वितरित किए। इंदौर देश के 4 हजार 242 शहरों को पीछे छोड़ते हुए लगातार चौथी बार देश का स्वच्छतम शहर बना है। भोपाल टॉप-10 में शामिल होने के साथ ही (बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल कैपिटल) श्रेष्ठ स्व-समर्थ राजधानी के रूप में चयनित हुआ है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक नगरीय निकाय वाले राज्यों की श्रेणी में और पढ़े

इंदौर ने रचा इतिहास, स्वच्छता में लगातार चौथी बार बना नम्बर वन..

Last Updated:  Thursday,   10:25 am

इंदौर : स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020 में भी इंदौर ने सर्वोच्च स्थान पर रहकर इतिहास रच दिया। लगातार चौथी बार इंदौर ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। इसी के साथ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के शहर ने जनभागीदारी की मिसाल कायम कर दी है। गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के पुरस्कारों का ऐलान किया। पीएम मोदी भी इस दौरान मौजूद रहे। पूर्व महापौर मालिनी और पढ़े

जबलपुर में बरगी बांध के गेट खोले गए, आसपास के जिलों में हाईअलर्ट

Last Updated:  Tuesday, August 18, 2020  4:29 pm

जबलपुर : कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश के चलते बरगी डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इससे जबलपुर में ग्वारी घाट और नर्मदा मंदिर समेत सभी घाट डूब गए हैं। इस वजह से प्रशासन ने बरगी डैम के 13 गेट खोलने का निर्णय लिया है। मंगलवार दोपहर तक आठ गेट खोले जा चुके थे। बरगी डैम से एक लाख 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसे देखते हुए 8 जिलों को हाईअलर्ट कर दिया गया है, इसमें सिवनी, और पढ़े

जनता का विश्वास खो चुकी थी कांग्रेस की सरकार – सिंधिया

Last Updated:  Monday, August 17, 2020  5:20 pm

इंदौर : बीजेपी का दामन थामने के बाद पहली बार इंदौर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे हमेशा सत्य के मार्ग पर चले हैं। कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचारी, अत्याचारी और वादाखिलाफी की सरकार थी। उसने न किसानों का कर्ज माफ किया, न बेरोजगारों को भत्ता दिया और न ही कन्याओं को विवाह राशि आवंटित की गई। हमने बार- बार जनता से किए वादे पूरे करने की याद दिलाई लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई। और पढ़े

चंबल एक्सप्रेस वे अब अटलजी के नाम से जाना जाएगा- शिवराज

Last Updated:  Sunday, August 16, 2020  7:48 pm

भोपाल : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें देशभर में स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। नई दिल्ली में अटलजी की समाधि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद, पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए वहीं भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान और अन्य बीजेपी नेताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी। अटलजी पूरी दुनिया के थे। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि अटल जी अजातशत्रु थे। और पढ़े

कोरोना को लेकर चलाएं जन जागरूकता अभियान, गुंडे- बदमाशों पर हो सख्त कार्रवाई, मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश

Last Updated:  Sunday,   1:56 pm

इन्दौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी में इंदौर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना को लेकर वर्तमान हालात पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में कोरोना के संदर्भ में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। क़ानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने सख़्त लहजे में कहा कि इंदौर में अपराधियों पर सख़्ती और पढ़े

गरीब व आदिवासियों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त करने का चलाया जाएगा अभियान

Last Updated:  Sunday,   9:37 am

भोपाल : 74 वे स्वतंत्रता दिवस पर सीएम शिवराज ने लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार आम लोगों को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया गया था। इस मौके पर प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम ने कई योजनाओं का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों और गरीबों को साहूकारों और पढ़े

पन्ना टाइगर रिजर्व में गुस्साए हाथी ने रेंजर की जान ली…!

Last Updated:  Friday, August 14, 2020  4:40 pm

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की सर्चिंग के दौरान अचानक गुस्साए हाथी ने हिनौता वन परिक्षेत्र के रेंजर बी.आर.भगत को दांतो से बुरीतरह जख्मी कर दिया। कुछ ही देर में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बेहद कर्मठ और छवि वाले इस वन अधिकारी की ऐसी मौत से पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों व कर्मचारियों को गहरा सदमा लगा है। मौत की खबर के बाद से कार्यालय और जंगल में सन्नाटा पसरा है। क्षेत्र और पढ़े

होम आइसोलेशन, क्वारनटाइन को लेकर नए दिशा- निर्देश जारी..

Last Updated:  Friday,   8:17 am

इंदौर : जिला प्रशासन ने कोविड-19 के होम क्वारंटाइन होम आइसोलेशन में रखे जाने वाली सावधानियों, प्रक्रिया एवं बचाव के उपाय के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। उक्त दिशा-निर्देशों का अनुशासन के साथ पालन करना जरूरी है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने आदेश जारी कर दिये हैं। वर्तमान में कोविड-19 (कोरोना वायरस) संक्रमण विश्व के अधिकांश देशों में फैल चुका है। लाखों लोग इससे प्रभावित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना संक्रमण के और पढ़े