Category Archives: राज्य

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रेलवे ने तैयार किए 70 आइसोलेशन कोच

Last Updated:  Friday, April 10, 2020  12:50 pm

इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में कोरोना के मरीजों के लिए विशेष रुप से तैयार किए गए 70 आइसोलेशन कोच का काम पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया की कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कोरोना के मरीजों के लिए रतलाम मंडल पर 70 आइसोलेटेड कोच तैयार किए हैं। हर कोच के अंदर प्रत्येक केबिन में दो बेड रहेंगे। आइसोलेशन वार्ड की तरह और पढ़े

कोरोना का कहर : निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर सहित 4 और मरीजों की मौत, इंदौर में कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 27 पर..!

Last Updated:  Friday,   11:04 am

इंदौर : कोरोना का संक्रमण लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को 4 और मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से होने की आधिकारिक पुष्टि की गई। इनमें एक 65 वर्षीय डॉक्टर हैं जो आयुष विभाग से रिटायर होने के बाद प्रायवेट प्रैक्टिस कर रहे थे थे। ब्रह्मबाग कॉलोनी निवासी ये डॉक्टर सम्भवतः अपने क्लिनिक में ही किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे। एक हफ्ते तक निजी अस्पताल में भर्ती रहने और पढ़े

मप्र में बढ़ रहा है कोरोना से मौतों का ग्राफ…!

Last Updated:  Friday,   8:27 am

भोपाल : देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या के मामले में भले ही एमपी नौवें नंबर पर हो, लेकिन मौत के मामले में प्रदेश दूसरे नंबर पर आ गया है। 65 फीसदी मरीज़ों को ये नहीं पता कि उन्हें वायरस कहां से लगा। आंकड़े बता रहे हैं कि कोरोना वायरस युवाओं को भी तेजी से संक्रमित कर रहा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें। कोरोना से अभी तक सबसे ज्यादा 64 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है, और पढ़े

ग्राहकों को घर पहुंच सेवा प्रदान करें बैंक – सीएम शिवराज

Last Updated:  Friday,   8:23 am

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के चलते प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति है। कई स्थानों को सील भी किया जा चुका है। ऐसे में जनता को नगद राशि उपलब्ध कराने के लिए बैंके घर पहुँच सेवा प्रदान करें। खाताधारकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की राशि गाँव में ही निकालने की सुविधा भी प्रदान की जाए। बैंकों के ए.टी.एम. में पैसे रहें। डिजिटल भुगतान को प्रेरित किया जाए। इस कार्य के लिए बैंक शाखावार और पढ़े

मप्र के 18 जिले आए कोरोना की चपेट में, इंदौर में पॉजिटिव मरीज हुए 235

Last Updated:  Friday,   6:18 am

इंदौर : मप्र के एक तिहाई याने करीब 18 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल गया है। इनमें से 13 जिले मालवा- निमाड़ के हैं। इंदौर जिला कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। रोज यहां पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़ रही है। 34 नए पॉजिटिव मिले, इंदौर के 22 । गुरुवार 9 अप्रैल को कुल 402 सैम्पल्स जांच में लिए गए थे। इनमें 260 इंदौर के और 142 अन्य जिलों के थे। जिलेवार सैम्पल्स की बात की जाए तो अलीराजपुर और पढ़े

कोरोना संक्रमण ने छीनी एक डॉक्टर की जिंदगी, 22 तक पहुंचा मौतों का आंकड़ा

Last Updated:  Thursday, April 9, 2020  7:38 am

इंदौर : निजी तौर पर क्लिनिक चलाने वाले एक डॉक्टर (शत्रुघ्न पंजवानी) की गुरुवार सुबह मौत हो गई। उनमें कोरोना संक्रमण पाया गया था। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने उक्त डॉक्टर की मौत की पुष्टि कर दी है। उनका पहले गोकुलदास और फिर सीएचएल में इलाज चल रहा था।कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद उन्हें अरविंदो में शिफ्ट किया गया था जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक डॉक्टर पंजवानी रूपराम नगर के निवासी थे। आपको बता दें कि और पढ़े

इंदौर में एक ही दिन में मिले 40 कोरोना पॉजिटिव, मृतक भी बढ़कर हुए 21…!

Last Updated:  Wednesday, April 8, 2020  5:31 pm

इंदौर : टोटल लॉक डाउन के बावजूद कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो चिन्हित इलाकों के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी कोरोना पॉजिटिव के मामले आने लगे हैं। बुधवार को इंदौर के 260 और अन्य जिलों के 70 सैम्पल जांच में लिए गए थे। इनमें से इंदौर के 40 सैम्पल्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि खरगौन के 8 और बड़वानी के 9 सैम्पल पॉजिटिव निकले। 200 पार हुए पॉजिटिव मरीज। बुधवार को इंदौर के और पढ़े

कोरोना के चलते व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश में ‘एस्मा’ लागू करने का ऐलान

Last Updated:  Wednesday,   11:04 am

भोपाल : कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश में इसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट ‘एस्मा’ लागू करने का ऐलान किया है। कोरोना से उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए ये कानून लागू किया गया है। सीएम शिवराज ने इस बारे में ट्वीट किया है।आपको बता दें कि सरकारी विभागों में हड़ताल को रोकने हेतु एस्‍मा लगाया जाता है। एस्‍मा लागू करने से पूर्व इससे प्रभावित और पढ़े

पुलिस की अनूठी पहल, लोगों को गीत गाकर कर रहे जागरूक

Last Updated:  Wednesday,   9:32 am

भोपाल : कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में डॉक्टर, नर्स, अन्य स्वास्थ्यकर्मी, और विभिन्न विभागों के साथ पुलिसकर्मी भी जी जान से जुटे हुए हैं। रात- दिन ड्यूटी पर तैनात ये कोरोना कर्मवीर, लॉक डाउन का पालन करवाने के साथ लोगों को जागरूक करने में भी लगे हैं।इसके लिए तरह- तरह से प्रयास किये जा रहे हैं। गीत गाकर कर रहे लोगों को जागरूक। भोपाल में आनंद नगर चौकी प्रभारी प्रवीण ठाकरे, गीत गाकर रहवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक और पढ़े

राजधानी भोपाल में 8 नए संक्रमित मरीज मिले, कुल तादाद 91 तक पहुंची

Last Updated:  Wednesday,   9:28 am

भोपाल : मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि भोपाल में कोरोना संक्रमित 8 नए मरीज मिले हैं। देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 8 संक्रमित व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल में अभी तक 91 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से दो संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके है। एक संक्रमित व्यक्ति को मृत्यु हुई है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण बढ़ने और कुछ आईएएस अधिकारियों और पढ़े