इंदौर : मप्र के एक तिहाई याने करीब 18 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल गया है। इनमें से 13 जिले मालवा- निमाड़ के हैं। इंदौर जिला कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। रोज यहां पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़ रही है।
34 नए पॉजिटिव मिले, इंदौर के 22 ।
गुरुवार 9 अप्रैल को कुल 402 सैम्पल्स जांच में लिए गए थे। इनमें 260 इंदौर के और 142 अन्य जिलों के थे। जिलेवार सैम्पल्स की बात की जाए तो अलीराजपुर के 5, मंदसौर के 2, खरगौन के 52, धार 19, झाबुआ 1, खंडवा 29, रतलाम 14, बड़वानी 8, सेंधवा 4, बुरहानपुर 1, देवास 8 और नीमच का 1 सैम्पल जांच के लिए आए थे। इनमें 222 निगेटिव पाए गए, 5 रिजेक्टेड और 34 पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव सैम्पल्स में 22 इंदौर के हैं। खरगौन के 2, बड़वानी के 2, धार का 1, देवास के 3 और खंडवा के 4 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष सैम्पल्स अभी प्रक्रियागत हैं।
ज्यादातर पॉजिटिव चिन्हित इलाकों से..!
इंदौर में जो 22 नए मरीज मिले हैं, उनमें ज्यादातर उन्हीं क्षेत्रों के हैं जो कोरोना के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। इनमें टाटपट्टी बाखल के 4, खजराना के 2, मोहनपुरा- पिंजारा बाखल के 2, अहिल्या पलटन, चम्पाबाग, चंद्रभागा, मोती तबेला, आलापुरा, मदीना नगर,चंदन नगर, नयापुरा,पलसीकर कॉलोनी, मल्हारगंज, सन्त नगर, सिद्धि विनायक मन्दिर के पास से एक – एक पॉजिटिव मरीज पाया गया है। सुदामा नगर क्षेत्र से 2 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
Related Posts
September 21, 2020 कांग्रेसी नेताओं ने संभागायुक्त से की मुलाकात, अस्पतालों में व्याप्त बद इंतजामी की ओर दिलाया ध्यान इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अगुवाई में […]
March 15, 2023 खनिज अधिकारी के ठिकानों पर छापे में करोड़ों की काली कमाई उजागर
इंदौर : सरकारी सिस्टम कितना भ्रष्ट और नकारा हो चुका है, इसका एक और उदाहरण सामने आया है। […]
June 16, 2023 हर्बल कंपनियों की डीलरशिप व डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : हर्बल कंपनियों की डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी […]
November 16, 2021 16 और 17 नवम्बर को भी होगी पीड़ित प्लॉट धारकों की सुनवाई
इंदौर : पूर्व निर्धारित तिथि में सुनवाई से वंचित पीड़ित प्लॉट धारकों की जिला प्रशासन […]
January 20, 2022 शहीद लाला हुकमचंद फकीरचंद जैन के बलिदान दिवस पर किया गया नमन
इंदौर : शहीद लाला हुकमचंद फकीरचंद जैन के 164 वें बलिदान दिवस पर सांसद शंकर लालवानी ने […]
May 6, 2023 शेखावत के बयान पर दत्तीगांव का पलटवार, आरोपों को बताया निराधार
शेखावत को कानूनी नोटिस देने की कही बात।
इंदौर : बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत द्वारा […]
June 21, 2021 टीकाकरण महाअभियान को लेकर इंदौर में उत्सवी माहौल, 2 लाख टीकाकरण का बनेगा रिकॉर्ड
इंदौर: बीते तीन माह कोरोना का कहर देखने और भुगतने के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर […]