Category Archives: राज्य

अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए नया विधेयक लाएगी सरकार- जयवर्द्धन

Last Updated:  Saturday, July 27, 2019  2:43 pm

इंदौर: मप्र में एक ही शेर है और वो हैं सीएम कमलनाथ। बीजेपी के दो विधायकों का समर्थन लेकर उन्होंने ये बात साबित भी की है। इंदौर प्रवास पर आए नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने यह बात कही। वे मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार गिराने का बीजेपी का सपना कभी हकीकत में नहीं बदलेगा। ई टेंडरिंग घोटाले को लेकर उनका कहना था कि आनेवाले समय में कई और खुलासे होंगे। पेंशन घोटाले और पढ़े

तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित,कांग्रेस, जेडीयू, टीएमसी ने किया वॉकआउट

Last Updated:  Thursday, July 25, 2019  3:36 pm

नई दिल्ली: गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में रखा गया तीन तलाक बिल लंबी बहस के बाद ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। कांग्रेस, जेडीयू और टीएमसी सांसदों ने बिल का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया। ओवैसी और विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा बिल में संशोधन को लेकर लाए गए तमाम प्रस्ताव मतविभाजन के जरिये खारिज कर दिए गए। सरकार अब इसे राज्यसभा से भी इसी सत्र में पारित करवाने का प्रयास करेगी। संसद का सत्र और पढ़े

सदस्यता में इस बार भी रिकॉर्ड बनाए-राकेश सिंह

Last Updated:  Saturday, July 20, 2019  9:57 am

इंदौर : विट्ठल रुकमणी गार्डन, केसर बाग रोड पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंहजी की उपस्थिति में सदस्यता विस्तारक जिला कार्यशाला संपन्न हुई। राकेशसिंहजी ने कार्यशाला में 7 दिन तक बूथों पर रहकर सदस्य बनाने वाले विस्तारकों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशाला की हमारी परम्परा बहुत पुरानी है। संगठन के कार्यो को सुचारू रूप से व व्यवस्थित चलाने के लिये कार्यशाला की जाती है। हमें अपने-अपने होमवर्क के बारे में स्वंय ही विचार करना चाहिए। इस सदस्यता और पढ़े

सुशील दोषी ने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता

Last Updated:  Saturday,   8:17 am

क्रिकेट के उदघोषक(कामेन्ट्रेटर) पदमश्री सुशील दोषी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने जावरा कम्पाउण्ड स्थित श्री दोषी के घर पहुंचकर उनकी सदस्यता पंजीकृत की और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया। इस अवसर पर श्री दोषी ने कहा कि जिस तरह बीजेपी देश के विकास और जनता के हित में काम कर रही है, उसी से प्रभावित होकर व ेबीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।। श्री राकेशसिंह के और पढ़े

बीजेपी नेता सुरेन्द्रनाथ सिंह गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Last Updated:  Friday, July 19, 2019  7:35 pm

इंदौर: भोपाल में एक प्रदर्शन के दौरान सीएम कमलनाथ के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करनेवाले बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ को जमानत मिल गई है। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया था। अदालत ने उन्हें दो मामलों में 30- 30 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी। पूर्व विधायक ने कही थी खून बहाने की बात। भोपाल के एमपी नगर में गुमटियां हटाने और गरीबों को बिजली के मनमाने बिल भेजे जाने और पढ़े

आपकी पुलिस हैवान बन गई है कमलनाथजी..!

Last Updated:  Thursday, July 18, 2019  5:32 pm

इंदौर:{के.राजेन्द्र} ये कैसी अराजकता है… ये कैसा जंगलराज है..अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। रसूखदारों के वाहन मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सड़कें केवल इन्हीं के लिए बनाई गई हैं। इनकी गाड़ियां सड़कों पर निकले तो अन्य लोगों को अपने वाहन साइड में खड़े कर देना चाहिए नहीं तो इनके बेलगाम वाहन चालक उन्हें टक्कर मार देंगे, कुचल देंगे यहां तक कि जान भी ले लेंगे। और हां.. इस गलतफहमी में मत रहिये की कानून और पढ़े

बल्ला कांड में आकाश ने प्रदेश संगठन को भेजा माफीनामा

Last Updated:  Thursday,   11:22 am

इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बीजेपी प्रदेश संगठन द्वारा बैटमार कांड को लेकर थमाए गए नोटिस का जवाब भेज दिया है। एक लाइन के भेजे गए जवाब में आकाश ने घटना को लेकर संगठन से माफी मांगते हुए भविष्य में इसतरह का कृत्य नहीं करने का भरोसा दिया है। बीती 26 जून को गंजी कम्पाउंड में एक जर्जर मकान तोड़ने अमले के साथ पहुंचे निगम अधिकारियों से विधायक आकाश विजयवर्गीय का विवाद हो गया था। उस दौरान तैश में आकर और पढ़े

इंदौर नगर निगम को बकाया राशि जल्द उपलब्ध कराए सरकार- महापौर

Last Updated:  Thursday,   8:17 am

भोपाल: इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ ने भोपाल पहुंचकर नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से मुलाकात की। उन्होंने इंदौर की विकास योजनाओं को लेकर मंत्री जयवर्धन सिंह से चर्चा करते हुए राज्य सरकार द्वारा देय 218 करोड़ की बकाया राशि शीघ्र मुहैया कराने की मांग की। महापौर मालिनी गौड़ ने अमृत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में भी इंदौर नगर निगम को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध नगरीय प्रशासन मंत्री से किया। मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने और पढ़े

विस्फोट से धराशायी की गई अवैध बहुमंजिला इमारत

Last Updated:  Tuesday, July 16, 2019  12:21 pm

इंदौर: रिंग रोड से लगी कल्प कामधेनु नामक कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध रूप से खड़ी की गई 5 मंजिला इमारत को विस्फोटक लगाकर धराशायी कर दिया गया। विस्फोट विशेषज्ञ शरद सरवटे की देखरेख में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सोमवार को इमारत की नींव कमजोर करने के बाद मंगलवार को पूरी इमारत एक ही धमाके में ढहा दी गई। इस दौरान आसपास के मकानों को खाली करवाकर गलियों को सील कर दिया गया था ताकि और पढ़े

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

Last Updated:  Thursday, July 11, 2019  4:26 pm

भोपाल: 8 साल की बच्ची को अगवा करने के बाद दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या करनेवाले आरोपी को भोपाल की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। घटना के 32 वे दिन अदालत ने फैसला सुनाते हुए त्वरित न्याय का उदाहरण भी पेश किया। बुधवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी विष्णु बामोरे को दोषी करार दिया था। सजा सुनाने से पहले विशेष जज कुमुदिनी पटेल ने आरोपी से पूछा की उसे अपने पक्ष और पढ़े