Category Archives: राज्य

सतना में बीजेपी नेता ने पंचायत सीईओ पर किया जानलेवा हमला

Last Updated:  Friday, June 28, 2019  12:25 pm

सतना: लगता है बीजेपी के नेताओं में कानून हाथ में लेकर सारी हदें लांघने की होड़ मच गई है। इंदौर में विधायक आकाश विजयवर्गीय की निगम अधिकारी धीरेंद्र बायस पर की गई बल्लेबाजी से अन्य बीजेपी नेता भी प्रेरणा लेने लगे है। सतना जिले की रामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष एक बीजेपी नेता हैं। उन्होंने किसी बात से खफा होकर नगर पंचायत के सीईओ पर बेसबॉल के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सीईओ इस हमले और पढ़े

प्रशासन के कांग्रेसीकरण के खिलाफ बीजेपी देगी धरना

Last Updated:  Thursday, June 27, 2019  8:12 pm

इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय गंजी कम्पाउंड में क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते पीड़ित परिवारों {किराएदारों } के बुलावे पर उनकी मदद के लिए गए थे। निगम अधिकारी कथित रूप से खतरनाक घोषित मकान में रह रहे किराएदारों और घर की महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक होने के नाते आकाश ने निगम अधिकारियों के बर्ताव पर ऐतराज जताया तो उनके साथ भी बदतमीजी की गई। आकाश ने निगमायुक्त को भी मकान के फोटो भेजकर कार्रवाई और पढ़े

भोपाल की ट्रिब्यूनल कोर्ट करेगी आकाश के मामले की सुनवाई

Last Updated:  Thursday,   3:58 pm

इंदौर: नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र बायस के साथ मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की ज़मानत याचिका पर गुरुवार को इंदौर की सेशन कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया। कोर्ट ने इस मामले को अपने क्षेत्राधिकार से बाहर का बताते हुए भोपाल में जनप्रतिनि‍धियों के लिए बने विशेष ट्रिब्यूनल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया। अब वहां इस मामले की सुनवाई होगी। गुरुवार को जिला जज ने मामले को एससी-एसटी के विशेष जज बीके द्विवेदी के यहां और पढ़े

निगम अधिकारियों ने की थी बदसलूकी, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Last Updated:  Thursday,   3:21 pm

इंदौर: बुधवार को गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के जिस जर्जर मकान को लेकर हुए विवाद और मारपीट की घटना में विधायक आकाश विजयवर्गीय को जेल की हवा खानी पड़ी, उस मकान के किराएदारों ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के जरिये अपना पक्ष रखा। उनका कहना था कि निगम अधिकारी- कर्मचारी मकान मालिक के साथ मिलकर उन्हें जबरन बेदखल करना चाहते थे। निगम अधिकारियों- कर्मचारियों ने घर की महिलाओ को घसीटकर बाहर निकाला उनके साथ बदसलूकी की और अपशब्द कहे। विधायक आकाश और पढ़े

जनप्रतिनिधियों की बात भी नहीं सुनते हैं निगम अधिकारी- आकाश

Last Updated:  Thursday,   3:14 pm

इंदौर: निगम अधिकारी के साथ मारपीट की घटना को लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपनी गिरफ्तारी से पूर्व मीडिया से चर्चा करते हुए सफाई भी दी। उनका कहना था कि कांग्रेस के नेता मकान मालिकों व निगम अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके कच्चे घरों को जर्जर बताकर तुड़वा रहे हैं। ताकि किराएदारों को बाहर कर जमीन पर कब्जा किया जा सकें। उन्होंने रावजी बाजार क्षेत्र में एक मकान तोड़े जाने में मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के समर्थकों का हाथ बताते हुए और पढ़े

निगम अधिकारी से मारपीट मामले में आकाश को जेल

Last Updated:  Thursday,   2:59 pm

इंदौर: निगम अधिकारी से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्हें एमजी रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। आकाश बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र हैं। ये था घटनाक्रम। बताया जाता है कि विधायक आकाश विजयवर्गीय निगम मुख्यालय के पीछे गंजी कंपाउंड में एक कथित रूप से जर्जर मकान को तोड़ने की कार्रवाई रुकवाने पहुंचे थे। वहां उनका निगम अधिकारियों और पढ़े

बन्द कमरे में बैठकर जनता का मूड समझना संभव नहीं- भंडारी

Last Updated:  Monday, June 24, 2019  4:06 pm

इंदौर: जो देशभक्त, समाज सुधारक, समाजसेवी और समाज के अंतिम व्यक्ति की चेतना को जगाता है। जो गरीबों की चिंता करे, देशहित के बारे में सोचे और देश को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाए, जो जमीन से जुड़ा है और अपनी लेखनी से जस को तस के रूप में प्रस्तुत करे, जो निर्भीक, साहसी और निष्पक्ष है वही पत्रकार है। ये विचार प्रख्यात चुनाव विश्लेषक व स्तंभकार प्रदीप भंडारी ने व्यक्त किये। वे स्वस्थ लोकतंत्र में मीडिया की और पढ़े

24 घंटे के संगीत अनुष्ठान का शोभा चौधरी ने किया सुरमयी आगाज

Last Updated:  Friday, June 21, 2019  9:56 am

इंदौर: संगीत ईश्वर का दिया वो वरदान है जो इंसान के तन- मन को खुशियों से भर देता है। ये संगीत का ही जादू है कि उसके कानों में पड़ते ही हर व्यक्ति झूमने पर मजबूर हो जाता है। ये वो औषधि है जो बीमारी से लड़ने की ताकत देती है। देखा जाए तो जिंदगी के हर पल में संगीत है। नदियों की कल- कल में संगीत है। हवा की सरसराहट में संगीत है। झरने के शोर में संगीत है। और पढ़े

बिजली कटौती के विरोध में राहुल, कमलनाथ को भेजी लालटेन

Last Updated:  Wednesday, June 19, 2019  2:21 pm

इंदौर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिजली कटौती के विरोध में इंदौर के जी.पी.ओ.पोस्ट आफिस से स्पीड पोस्ट द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली स्थित निवास और मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उर्जा मंत्री प्रियव्रतसिंह के भोपाल स्थित पते पर लालटेन, घासलेट व माचिस भेजी। यह आंदोलन मध्यप्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर किया गया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने बताया कि प्रदेश में बिजली का संकट लगातार गहराता जा रहा है, जनता परेशान है और मुख्यमंत्री आज और पढ़े

कमलनाथ के राज में हो गई है बंटाढार युग की वापसी- बीजेपी

Last Updated:  Tuesday, June 18, 2019  1:03 pm

इंदौर: मप्र में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से अराजकता का माहौल है। 6 माह में जनता से किया एक भी वादा कमलनाथ सरकार ने पूरा नहीं किया है। ऐसा लगता है कि बंटाढार राज की प्रदेश में वापसी हो गई है। बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपी नेमा, मधु वर्मा और अन्य नेताओं ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के जरिये ये बात कही। उनका कहना था कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा गया है। किसी और पढ़े