Category Archives: राज्य

साध्वी प्रज्ञा पर बैन, बीजेपी ने खेला इमोशनल कार्ड

Last Updated:  Thursday, May 2, 2019  3:02 pm

भोपाल: चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए 72 घंटे के बैन के बाद बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने आयोग के समक्ष पुनर्विचार का आवेदन पेश किया है। उन्होंने बैन की अवधि घटाकर 12 घंटे करने का आग्रह किया है। साध्वी प्रज्ञा के शहीद हेमंत करकरे और राममंदिर मामले में दिए गए बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने उनपर 72 घंटे का बैन लगाया है। कांग्रेस ने इस मामले में आयोग को शिकायत दर्ज कराई थी। बैन के दौरान साध्वी प्रज्ञा किसी और पढ़े

पुलिस जवानों से भरी बस पलटी, 11 जवान घायल

Last Updated:  Thursday,   12:57 pm

मंडला: पुलिस जवानों से भरी बस के पलटी खा जाने से करीब 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर बबैहा गांव के पास ये हादसा हुआ। बताया जाता है कि खराब सड़क पर स्टेयरिंग फेल होने से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलटी खा गई। ये जवान जबलपुर में चुनाव सम्पन्न होने के बाद चुनावी ड्यूटी के लिए ग्वालियर जा रहे थे।घायल जवानों को जबलपुर और मंडला के अस्पतालों में भर्ती किया गया और पढ़े

गढ़चिरौली में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, 15 जवान शहीद

Last Updated:  Wednesday, May 1, 2019  12:02 pm

नागपुर : महाराष्ट्र दिवस के मौके पर गढ़चिरौली में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने आईईडी ब्लास्ट के जरिये सी- 60 कमांडों के एक वाहन को उड़ा दिया। इस हमले में वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 15 जवान शहीद हो गए। पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। नक्सलियों का पीछा कर रहे थे जवान। मिली जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली की कुरखेड़ी तहसील और पढ़े

कैलाशजी- मेंदोला ने श्रमिकों के साथ छल किया- मंत्री वर्मा

Last Updated:  Wednesday,   10:53 am

इंदौर: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज संघवी इस बार अपने दामन पर लगे हार के दाग को धोने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। वे हर उस व्यक्ति, समाज और संगठन तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं जो उनकी जीत में सहायक हो। एक मई को मजदूर दिवस पर इंटक द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मेलन में उन्होंने शिरकत की और मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ने में उनका साथ देने की बात कही। संघवी ने अपनी ओर से और पढ़े

बॉलीवुड अदाकारा कंगना ने मंगलनाथ मंदिर में की पूजा- अर्चना

Last Updated:  Tuesday, April 30, 2019  6:51 pm

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को इंदौर आकर उज्जैन गई। उनकी बहन भी उनके साथ थी। दोनों बहनें मंगलनाथ मंदिर पहुंची और पूजा – अर्चना के साथ हवन भी किया। मंगलनाथ मंदिर को मंगल ग्रह का जन्मस्थान माना जाता है। मंगलवार को यहां मंगल दोष के निवारण के लिए विशेष पूजा की जाती है। कंगना और उनकी बहन ने इसी विशेष पूजन में भाग लिया। मंदिर के पुरोहितों ने दोनों बहनों के हाथों विधि- विधान के साथ पूजा सम्पन्न और पढ़े

चौथे चरण में 64 फीसदी वोटिंग, कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद

Last Updated:  Tuesday,   12:32 pm

भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए 9 राज्यों की 71 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। हालांकि मप्र में ये पहले चरण का मतदान था जिसमें 6 सीटों पर वोट डाले गए। वोटिंग के लिहाज से देखा जाए तो चौथे चरण की 71 सीटों पर 64 फीसदी वोट पड़े। जबकि राज्यवार आकलन करें तो प. बंगाल में सबसे ज्यादा 76 फीसदी और जम्मू – कश्मीर की अनंतनाग सीट पर सबसे कम 10 फीसदी मतदान हुआ। इस सीट पर ये दूसरे चरण और पढ़े

संघवी ने भरा नामांकन, जताया जीत का विश्वास

Last Updated:  Monday, April 29, 2019  6:29 pm

इंदौर: कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज संघवी ने भी सोमवार को रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। शहर से जुड़े प्रदेश सरकार के तीनों मंत्री उनके साथ थे। राजवाड़ा पर जमा हुए कांग्रेसी। इसके पूर्व कांग्रेस के तमाम नेता व कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लहराते हुए राजवाड़ा पर एकत्रित हुए। अच्छी बात ये रही कि सभी गुटों के नेता और कार्यकर्ता इनमें शामिल थे। मंत्री तुलसी सिलावट और जीतू पटवारी भी नामांकन रैली में भाग लेने और पढ़े

शंकर की नामांकन रैली में शामिल हुए शिव, कांग्रेस पर प्रदेश को लूटने का लगाया आरोप

Last Updated:  Monday,   11:48 am

इंदौर: बीजेपी के इंदौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी शंकर लालवानी यूं तो अभिजीत मुहूर्त में पहले ही नामांकन भर चुके हैं पर सोमवार को भी वे बड़ी रैली के साथ राजवाड़ा से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। करीब 12 बजे प्रारम्भ हुई इस रैली में हजारों की तादाद में जुटे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी रैली में भाग लिया। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के साथ एक वाहन में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया। और पढ़े

चौथे चरण में 71 सीटों पर होगा मतदान

Last Updated:  Sunday, April 28, 2019  11:02 am

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान सोमवार 29 अप्रैल को होगा। नौ राज्यों की 71 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें महाराष्ट्र की 17, यूपी व राजस्थान की 13- 13, प. बंगाल की 8, ओडिशा की 6, बिहार की 5, झारखंड की 3, मप्र की 6 और अनंतनाग की सीट का एक हिस्सा शामिल है। मप्र की 6 सीटों पर होगा मतदान। देश में मतदान का ये चौथा पर मप्र में पहला चरण है। प्रदेश और पढ़े

बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने दाखिल किया नामांकन

Last Updated:  Friday, April 26, 2019  4:58 pm

इंदौर: बीजेपी के इंदौर संसदीय सीट से प्रत्याशी शंकर लालवानी ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उधर पीएम मोदी ने वाराणसी में नामांकन दाखिल किया ठीक उसी समय लालवानी ने इंदौर में अपना नामांकन भरा। लालवानी के मुताबिक अभिजीत मुहूर्त होने से उन्होंने नामांकन भरने में देरी नहीं की। हालांकि पूरे लवाजमें के साथ वे 29 अप्रैल को फिर वे नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। ताई और और पढ़े