Category Archives: राज्य

वापी के समीप सबवे के निर्माण के चलते पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें होंगी प्रभावित

Last Updated:  Tuesday, February 13, 2024  10:22 am

मुंबई : पश्चिम रेलवे के वापी और बगवाड़ा स्टेशनों के बीच सबवे के निर्माण कार्य के संबंध में मंगलवार, 13 फरवरी, 2024 को 11.40 बजे से 14.10 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेने निरस्त और रेगुलेट की जाएंगी। 13 फरवरी, 2024 को रेगुलेट की जाने वाली ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:- रेगुलेट होने वाली ट्रेनें :- 1.ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस को 02 घंटा 10 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। और पढ़े

मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार दो गुना तेजी से काम कर रही है

Last Updated:  Sunday, February 11, 2024  11:48 pm

मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है कि डबल इंजन की सरकार कैसे काम करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने की क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा। मोदी की गारंटी है 3 करोड़ लखपति दीदी बनेंगी। झाबुआ के गोपालपुरा में जनजातीय बंधुओं के सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश आगमन सौभाग्य का अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि केन्द्र सरकार पिछले दस वर्षों में जनजातीय उत्थान, गौरव और सम्मान और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद

Last Updated:  Sunday,   5:07 pm

हितग्राहियों से योजनाओं का फीडबैक लिया। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ में जनजातीय महा सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो से संवाद किया। उन्होंने आहार अनुदान योजना के हितग्राही श्रीमती गोरा बाई सहरिया, रामी बाई सहरिया, वास्तो बाई सहरिया से संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने योजना के लाभ मिलने से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के हितग्राही प्रकाश वसुनिया, श्रीमती रुखमा बाई डामोर से संवाद करते हुए योजना के लाभ के बारे में जानकारी और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र को 7550 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Last Updated:  Sunday,   5:02 pm

झाबुआ में संपन्न जनजातीय सम्मेलन में रेलवे और एनएचएआई से जुड़ी कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास। निमाड़ अंचल को दी टंट्या मामा विश्वविद्यालय की सौगात। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ जिले के ग्राम गोपालपुरा में संपन्न हुए जनजातीय महा सम्मेलन में मध्य प्रदेश को 7550 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर बड़ी सौगात दी। रेलवे और एनएचएआई की विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर और पढ़े

11 फरवरी को झाबुआ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Last Updated:  Saturday, February 10, 2024  9:23 pm

रेलवे और प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास। निमाड़ अंचल को मिलेगी विश्वविद्यालय की सौगात। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी 2024 को इंदौर संभाग के झाबुआ के गोपालपुरा में जनजातीय महासम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर रेलवे एवं नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया के तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। रेलवे के रतलाम मंडल के 27.15 करोड रूपये से होने वाले पुनर्विकास के अंतर्गत 12 मीटर चौड़े फूट ओवर ब्रिज और पढ़े

एक बड़े मीडिया संस्थान की एंकर ने उच्चाधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Last Updated:  Saturday,   6:49 pm

नोएडा पुलिस को लिखित शिकायत कर लगाई इंसाफ की गुहार। चैनल प्रबंधन ने आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय उसे नौकरी से निकाला : पीड़िता । नोएडा : कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की शिकायतें अक्सर सुनने को मिलती हैं पर पीड़ितों की आवाज को बुलंदी देने वाले किसी मीडिया संस्थान में महिला पत्रकार के इस तरह की घटना हो जाए और उसकी गुहार को सुनने की बजाय संस्थान प्रबंधन जलील कर नौकरी से ही हटा और पढ़े

हरदा हादसे को लेकर सरकार ने तत्परता से उठाए कदम : मुख्यमंत्री यादव

Last Updated:  Friday, February 9, 2024  11:19 pm

भोपाल : हरदा हादसे में कई गुना ज्यादा नुकसान हो सकता था, लेकिन सरकार की सजगता के कारण इस पर नियंत्रण पाया गया। तत्काल सभी प्रकार के प्रबंधन किए गए, घायलों को बिना देरी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए।हादसे में जिनका निधन हुआ, उनके परिजनों के साथ सरकार खड़ी है। उन्हें आर्थिक सहायता देने के साथ ही हर संभव मदद भी की जा रही है। प्रदेश में जहां-जहां पटाखा फैक्ट्री नियमों और पढ़े

हरदा अग्निकांड मामले में कलेक्टर – एसपी पर गिरी गाज

Last Updated:  Thursday, February 8, 2024  4:07 pm

हरदा : पटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में जान – माल की क्षति के लिए प्रथम दृष्टया जिले के कलेक्टर व एसपी को जिम्मेदार मानते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने दोनों को पद से हटा दिया है। इस बीच पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए फैक्ट्री के आरोपी मालिकों में से एक को अदालत ने पुलिस रिमांड और शेष दो को जेल भेज दिया है। घटनास्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने की कार्रवाई। बुधवार को हरदा पहुंचे मुख्यमंत्री और पढ़े

पटाखा फैक्ट्री हादसे के पीड़ितों की हरसंभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमत्री यादव

Last Updated:  Wednesday, February 7, 2024  11:55 pm

जिला अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाना। गंभीर घायलों को एक-एक लाख रु. की मदद की घोषणा की। हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला अस्पताल हरदा पहुंचकर पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल व्यक्तियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। डॉ. यादव ने अस्पताल प्रबंधन को हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ है। पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। हादसे और पढ़े

मुख्यमंत्री यादव ने हरदा पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण

Last Updated:  Wednesday,   11:52 pm

मृतक के शोकमग्न परिजनों से की मुलाकात, कहा दोषियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्रवाई। हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को हरदा के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री के हादसा स्थल का जायजा लिया। संभाग आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग पवन कुमार शर्मा ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने के लिए कहा ताकि दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जा सके। मृतक प्रियांशु के घर जाकर प्रकट की और पढ़े