ट्रांस और क्वीर समुदाय को भी मिले सम्मान, सुरक्षा व संरक्षण
तपिश फाउंडेशन के पहचान : हमारे होने का त्योहार कार्यक्रम में बोले अतिथि वक्ता। इंदौर में तपिश फाउंडेशन द्वारा किया गया प्राइड मंथ सेलिब्रेशन। इंदौर : तपिश फाउंडेशन द्वारा प्राइड मंथ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम “पहचान: हमारे होने का त्योहार” का आयोजन इंदौर प्रेस क्लब में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रांस और LGBTQIA+ समुदाय की पहचान, सम्मान और गरिमा को बढ़ावा देना था। इस दौरान संबंधित समुदाय को समाज में सम्मान दिलाने, उन्हें कानूनी संरक्षण प्रदान करने और पढ़े











