सानंद न्यास के मंच पर पेश होगा भक्तिमय कार्यक्रम ‘बोलावा विट्ठल’
इंदौर : सानंद न्यास, इंदौर के फुलोरा उपक्रम के तहत पंचम निषाद, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आषाढी एकादशी निमित्त ‘बोलावा विठ्ठल’ कार्यक्रम आगामी रविवार, 29 जून को शाम 5 बजे स्थानीय देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह, खंडवा रोड, इंदौर में पेश किया जाएगा। सानंद न्यास के अध्यक्ष जयंत भिसे एवं मानद सचिव संजीव वावीकर ने बताया कि किराना घराने के शीर्ष गायक पं. जयतीर्थ मेवुंडी, सुवर्णा माटेगांवकर की सुपुत्री एवं महाराष्ट्र की युवा गायिका एवं अभिनेत्री केतकी माटेगांवकर अपने साथीदारों और पढ़े











