Category Archives: शहर

इंदौर में बीते वर्ष की तुलना में अभी तक तीन इंच अधिक बारिश

Last Updated:  Friday, July 8, 2022  9:04 pm

इंदौर : इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 209.7 मिलीमीटर (8 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 129.5 मिलीमीटर (5 इंच से अधिक) दर्ज की गई थी। इस तरह जिले में इस वर्ष अब तक गत वर्ष की तुलना में तीन इंच से अधिक औसत वर्षा हो चुकी है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के इंदौर क्षेत्र में 227.2 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 170 मिलीमीटर, और पढ़े

10 जुलाई से पुनः प्रारंभ होगी हेरिटेज ट्रेन

Last Updated:  Friday,   2:25 pm

इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्‍बेडकर नगर-कालाकुंड-डॉ. अम्‍बेडकर नगर के मध्‍य परिचालित की जाने वाली गाड़ी संख्‍या 52965/52966 डॉ. अम्‍बेडकर नगर- कालाकुंड+ डॉ. अम्‍बेडकर नगर हेरिटेज ट्रेन का 10 जुलाई, 2022 से अगले आदेश तक पुन: परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। हाल ही में हुई झमाझम बारिश के बाद कालाकुंड- पातालपानी में मनोहारी झरने फुट पड़े हैं, चारों ओर हरियाली छा गई है।बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पहुंचने लगे हैं, इसे देखते हुए रेलवे ने हेरिटेज और पढ़े

हिंदुओं को अपमानित करने वाली फिल्म मेकर के खिलाफ दर्ज कराएं एफआईआर- कालीचरण महाराज

Last Updated:  Thursday, July 7, 2022  9:33 pm

इंदौर : डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली को लेकर उपजे विवाद में कालीचरण महाराज भी कूद गए हैं, उनका कहना है कि “जब तक हिंदू कट्टर नहीं होंगे, तब तक इस तरह से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जाता रहेगा.” कालीचरण महाराज ने हिंदुओं से आहवान किया कि वे पुलिस थाने जाकर फिल्म से संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। फिल्म की डायरेक्टर लीना को दी चेतावनी। फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई ने 2 जुलाई को अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर शेयर किया और पढ़े

कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किए जाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Last Updated:  Thursday,   9:28 pm

हमारे कार्यकर्ताओं को हाथ लगाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। विधायक संजय शुक्ला ने दी चेतावनी। इंदौर : इंदौर नगर निगम के चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस जनों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि हमारे कार्यकर्ताओं को हाथ लगाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे । और पढ़े

चंदू शिंदे की गाड़ी पर हमला करने के मामले में भदौरिया सहित 5 पर प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Thursday,   9:20 pm

इंदौर : बुधवार को मतदान के दौरान वार्ड 22 में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी चंदूराव शिंदे की कार पर हमला करने के मामले में हीरानगर थाना पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया सहित 5 कांग्रेसियों के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया है। देर रात तक चले हाई वोल्टेज ड्रामें के बाद हीरानगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। ये बताया जा रहा मामला। सूत्रों के मुताबिक वार्ड के खातीपुरा स्थित एक बूथ पर फर्जी मतदान की शिकायत पर बीजेपी और पढ़े

इंदौर नगर निगम के चुनाव में 61 फीसदी हुआ मतदान..!

Last Updated:  Wednesday, July 6, 2022  9:42 pm

आठों नगर परिषदों में लगभग 76 प्रतिशत से अधिक मतदान। इंदौर : इंदौर नगर निगम के चुनाव में 60 से 65 फीसदी के बीच मतदान होने का अनुमान सही साबित हुआ। करीब 61 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मुकाबले मतदान का यह प्रतिशत काफी कम रहा। इंदौर जिले में इंदौर नगर निगम के साथ सभी आठों नगर परिषदों में भी उत्साह के साथ शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। नगर निगम और पढ़े

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नगर सरकार के चुनाव में किया मतदान

Last Updated:  Wednesday,   8:22 pm

इंदौर : नगर सरकार के चुनाव को निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में जुटे जिला, पुलिस और निगम प्रशासन के अधिकारियों ने भी समय निकालकर मतदान में भाग लिया। पुलिस कमिश्नर मिश्र ने किया मतदान। इंदौर महानगर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने चुनाव संपन्न कराने की महती जिम्मेदारी निभाते हुए भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने परिवार सहित किया मतदान। कलेक्टर और पढ़े

जिला और सत्र न्यायाधीश सहित सैकड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, मतदान से रहे वंचित

Last Updated:  Wednesday,   8:18 pm

इंदौर : मतदाता सूचियों में इस बार भारी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसा कोई वार्ड नहीं था, जहां से मतदाता सूची से नाम गायब होने की शिकायत न मिली हो। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी के गृहक्षेत्र वार्ड 82 में भी कई लोगों ने उनका नाम मतदाता सूची से गायब होने की शिकायत की। नतीजा ये रहा की ऐसे तमाम लोग मतदान करने से वंचित हो गए। जिला और सत्र न्यायाधीश का नाम भी सूची से नदारद। इंदौर में और पढ़े

कैलाश विजयवर्गीय का दावा, लाखों मतों से जीतेंगे पुष्यमित्र

Last Updated:  Wednesday,   8:13 pm

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पत्नी आशा विजयवर्गीय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नंदानगर हायर सेकंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। विधायक रमेश मेंदोला भी इस दौरान मौजूद रहे। चुनाव प्रजातंत्र का उत्सव है। इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चुनाव स्थानीय निकायों के हों या लोकसभा, विधानसभा के, ये प्रजातंत्र का उत्सव हैं। मतदान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का अधिकार देता और पढ़े

चंद घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा मतदान, 60 से 65 फीसदी वोटिंग होने का अनुमान

Last Updated:  Wednesday,   6:34 pm

इंदौर : नगर निगम चुनाव में महापौर व 85 वार्डों में पार्षद पद के लिए मतदान बुधवार को संपन्न हो गया। हिंसा की दो – तीन घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। दोपहर 3 बजे तक 51.26 फीसदी मतदान हुआ था। इसको देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है की मतदान का औसत प्रतिशत 60 से 65 के बीच रह सकता है। इसी के साथ महापौर पद के 19 और 85 वार्डों में 341 पार्षद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में और पढ़े