इंदौर प्रेस क्लब का तीन दिवसीय मीडिया कॉन्क्लेव 07 अप्रैल से
देशभर से पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साहित्य जगत की हस्तियां शामिल होंगी। पांच सत्रों में विभिन्न विषयों पर होगा चिंतन-मनन, व्याख्यान, कार्यशाला, सम्मान और पुरस्कार वितरण भी होगा। इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के 63वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7,8 और 9 अप्रैल को इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साहित्य जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। तीन दिन तक चिंतन-मनन के विभिन्न सत्रों के साथ ही व्याख्यान, कार्यशाला, सम्मान और पढ़े



