कोर्ट का कुर्की वारंट लेकर पहुंची टीम ने अधिकारियों की गाड़ियां और दफ्तर का सामान किया कुर्क।
2017 में गणेशगंज जिंसी में वैध मकान में तोड़फोड़ से जुड़ा है मामला।
क्षतिपूर्ति राशि की मांग को लेकर लगाया था दावा।
इंदौर : नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर हड़कंप मच गया जब जिला कोर्ट से कुर्की वारंट लेकर पहुंची टीम ने अधिकारियों के वाहन और दफ्तरों का सामान कुर्क कर लिया। अहम बात ये रही की उससमय निगम के नए भवन की चौथी मंजिल पर अटल सदन में आयोजित निगम परिषद के सम्मेलन में गुरुवार को पेश किए गए बजट पर बहस चल रही थी। महापौर, पक्ष विपक्ष के तमाम पार्षद, निगमायुक्त और अन्य सभी अधिकारी सम्मेलन में मौजूद थे। बताया जाता है कि मामला 2017 का है। गणेशगंज जिंसी में सड़क चौड़ीकरण का हवाला देकर एक वैध मकान, जिसकी रजिस्ट्री थी, मनमाने ढंग से तोड़ दिया गया था। निगम की कार्रवाई के खिलाफ मकान मालिक रवि शंकर मिश्रा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और क्षतिपूर्ति राशि की मांग की थी। कोर्ट ने मकान मालिक के पक्ष में फैसला सुनाया , जिसके बाद शुक्रवार 04 अप्रैल को कोर्ट की टीम निगम मुख्यालय पहुंची और अधिकारियों की गाड़ियां व दफ्तरों में रखा सामान कुर्क कर सील कर दिया। अधिकारी जब तक कुछ समझ पाते, कुर्की की कार्रवाई हो चुकी थी।
Related Posts
March 2, 2020 पीएम मोदी के ट्वीट से सकते में आए करोड़ों फ़ॉलोअर्स, सोशल मीडिया से दूरी बनाने के दिये हैं संकेत इंदौर : सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]
April 1, 2021 मधुकर पंवार के लघुकथा संग्रह का हुआ लोकार्पण
इंदौर : संवेदनाएं ह्रदय में भाव जगाती हैं। उचित समय पाकर अंकुरित हो जाती हैं तथा कृति […]
October 7, 2021 महिलाओं ने भी किया दिवंगत परिजनों का तर्पण
इंदौर : श्राद्ध पक्ष मे तर्पण कोई भी व्यक्ति, उस दिवंगत व्यक्ति के के लिए कर सकता है […]
March 6, 2025 पीली गैंग का आतंक, पलट दिया फलों से भरा ठेला, सड़क पर बिखेर दिए सारे फल
निगमकर्मियों को ये अधिकार किसने दिया?
*कीर्ति राणा* : सात बार इंदौर नंबर वन रहा है, […]
July 26, 2022 बीजेपी ने बड़वानी जिला, जनपद अध्यक्ष के लिए नामों का बनाया पैनल
गोपी नेमा की अगुवाई में आहूत बैठक में तय किए गए नाम।
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण […]
August 25, 2024 महंत श्री नृत्य गोपालदास महाराज का किया गया नागरिक अभिनंदन
मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर गोपाल भार्गव और आकाश विजयवर्गीय […]
November 3, 2021 दीपावली पर मोदी सरकार का तोहफा, पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपए की दी राहत
नई दिल्ली : दीपावली के मौके पर केंद्र सरकार ने लोगों को पेट्रोल डीजल के भाव में कटौती […]