विकास से कांग्रेस का कभी नाता नहीं रहा

  
Last Updated:  February 22, 2023 " 08:29 pm"

विनाश से नाता रखने वाली कांग्रेस के शासनकाल में बदहाली से ग्रस्त था मप्र।

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने बीजेपी की विकास यात्रा पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को दिया जवाब।

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मध्य प्रदेश में 5 फरवरी से प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही शिवराज सरकार की विकास यात्राओं पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विकास से कभी नाता नहीं रहा है, उसका नाता तो विनाश से रहा है।इसलिए भाजपा सरकार की विकास यात्रा से उन्हें तकलीफ हो रही है, उनके पेट में दर्द हो रहा है।

कांग्रेस के शासनकाल में बदहाल थी मप्र की हालत।

सलूजा ने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि 15 माह की कमलनाथ सरकार में प्रदेश की क्या स्थिति थी और दिग्विजय सिंह सरकार में प्रदेश की क्या स्थिति थी..? प्रदेश में सड़क नहीं ,गड्ढे हुआ करते थे। बिजली के कहीं अते-पते नहीं थे। मध्य प्रदेश अंधेरा प्रदेश के रूप में जाना जाता था जहाँ लाइट आने पर लोग खुशियां मनाते थे।सिंचाई क्षेत्र का रकबा महज 7.5 लाख हेक्टेयर था ,जो शिवराज सरकार में बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर को पार कर चुका है और कुछ ही समय में 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच जाएगा।

कांग्रेस के समय माइनस थी औद्योगिक विकास दर।

कांग्रेस सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था।कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 13 हज़ार थी,जो बीजेपी सरकार में बढ़कर 1 लाख 47 हज़ार तक पहुँच गई है।औद्योगिक विकास दर कांग्रेस सरकार के समय माइनस में थी जो अब बढ़कर 24% पर पहुंच चुकी है।मेडिकल कॉलेजों की संख्या 5 के करीब थी जो अब बढ़कर 24 से भी ज्यादा हो चुकी है।शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर के आंकड़ों में कमी आई है।
कांग्रेस सरकार के समय विद्युत उत्पादन क्षमता सिर्फ 5173 मेगावाट थी जो अब 22 हज़ार मेगावाट को पार कर चुकी है।मध्य प्रदेश की ग्रोथ रेट 19.74 पर पहुंच चुकी है जो पूरे देश में सर्वाधिक है।भारत के जीडीपी में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6% से बढ़कर 4.6% तक पहुंच गया है।प्रदेश का निर्यात जो वर्ष 2003 में 6 हज़ार करोड रुपए का था ,वह अब 10 गुना बढ़कर 60 हज़ार करोड़ तक हो गया है।प्रदेश में 4 लाख किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कों का निर्माण एवं उनका काम हो चुका है ,जल जीवन मिशन में 56 लाख ग्रामीण परिवारों के घरों में नल से जल पहुंचने का काम पूरा हो चुका है।देश में घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को 24 घंटे और कृषि उपभोक्ताओं को 10 घंटे नियमित बिजली मिल रही है “।पीएम किसान निधि व मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना दोनों को मिलाकर किसानों को सालाना 10 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद की जा रही है।देश के कुल गेहूं निर्यात में 46% भागीदारी के साथ मध्य प्रदेश गेहूं निर्यात में देश का नंबर वन राज्य बन चुका है।मध्यप्रदेश में 23 हज़ार एकड़ भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कराया गया है ,इस भूमि पर गरीबों के लिए सुराज कॉलोनी बनाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को निशुल्क भूमि के पट्टो के वितरण का काम चल रहा है।लाडली लक्ष्मी योजना ,मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ,मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना ,संबल योजना ,मेधावी विद्यार्थी योजना, आयुष्मान योजना के माध्यम से कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण का काम किया जा रहा है।

ग्लोबल समिट में रिकॉर्ड 15 लाख 42 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए।

सलूजा ने कहा कि हाल ही में संपन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 15 लाख 42 हज़ार 550 करोड रुपए के रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव आए हैं ,इससे 29 लाख रोजगारों का सृजन होगा। प्रदेश में 35 एमएसएमई क्लस्टर और 10 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहे हैं।मध्यप्रदेश न्यूनतम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में एक है। बेरोज़गारों को रोजगार देने का काम निरंतर जारी है।

सफलता के नए आयाम छू रही विकास यात्रा।

सलूजा ने बताया कि विकास यात्राओं में अब तक 27421 लोकार्पण हो चुके हैं और 20676 शिलान्यास, जिनके काम स्वीकृत हो चुके हैं। विकास यात्राओं में 4 लाख 88 हज़ार 146 लोगों की समस्याओं व आवेदनों का समाधान किया गया है।
भाजपा ने विकास किया है ,इसलिए वह विकास यात्रा निकाल रही है ,जनता के बीच जा रही है।

महाफ्लॉप हो चुका है कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान।

सलूजा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस तो बंद कमरे की राजनीति करने वाली पार्टी है जो सिर्फ बंद कमरों में बैठकर भाजपा को कोसने का काम करती है। बेहतर होता कि विकास यात्रा पर सवाल उठाने की बजाय कांग्रेस अपने 26 जनवरी से प्रारंभ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी देती जो प्रदेश में महाफ्लॉप साबित हो चुका है ,जिसके तहत बड़े-बड़े दावे किए गए थे। खुद उनके प्रदेश अध्यक्ष 26 जनवरी को एक दिन के लिए हाथ से हाथ जोड़कर इस अभियान से दूरी बना चुके हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *