Category Archives: शहर

इंदौर नगर निगम ने टैक्स कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड

Last Updated:  Tuesday, April 1, 2025  1:29 am

पहली बार 1000 करोड़ से अधिक हुआ टैक्स कलेक्शन। इंदौर : इंदौर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स कलेक्शन किया है। यह पहली बार है जब नगर निगम ने चार अंकों का आंकड़ा पार किया है।बीते वर्ष के टैक्स कलेक्शन से यह करीब दो सौ पंद्रह करोड़ रुपए अधिक है। बता दें कि पिछले वर्ष 2023 – 24 में नगर निगम का टैक्स कलेक्शन ₹785 करोड़ और पढ़े

देवी अहिल्याबाई का सुशासन हम सब के लिए प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Last Updated:  Tuesday,   1:20 am

राष्ट्रसमर्था देवी अहिल्या की पुण्य गाथा’ नाटक का मंचन। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने 300 वर्ष पहले जनकल्याण के जो काम किये और सभी संकटों को पार कर सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए वे आज हम सब के लिए प्रेरणादायक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को लोकमाता देवी अहिल्या की नगरी खरगोन जिले के महेश्वर में विश्व मांगल्य सभा द्वारा ‘राष्ट्रसमर्था देवी अहिल्याबाई की पुण्य गाथा’ नाटक के मंचन अवसर और पढ़े

गणेश मंडल में दी जाएगी गीत रामायण की प्रस्तुति

Last Updated:  Monday, March 31, 2025  7:06 pm

रामनवमी के उपलक्ष्य में 06 अप्रैल को होगा कार्यक्रम। इंदौर : गणेश मंडल में रामनवमी के उपलक्ष्य में आगामी 06 अप्रैल 2025 रविवार को शाम 6.30 बजे गीत रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी।गणेश मंडल के अध्यक्ष विनय पिंगळे और सचिव किरण मांजरेकर ने बताया कि गीत रामायण जैसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, भाषा की ओर आकर्षित करने में मील का पत्थर साबित होंगे।आधुनिक वाल्मिकि कहे जाने वाले ग. दि. माडगूळकर रचित और सुधीर फडके द्वारा गाया जाने वाला और पढ़े

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का निमंत्रण पत्र

Last Updated:  Monday,   7:02 pm

इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र.के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आगामी 12, 13 एवं 14 अप्रैल 2025 को इंदौर में आयोजित सत्रहवें भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का निमंत्रण भेंट किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद थे। महोत्सव के संयोजक सुदेश तिवारी ने बताया कि मूर्धन्य संपादकों की स्मृति में होनेवाला यह पत्रकारिता महोत्सव इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित है। महोत्सव में कुल नौ सत्रों में विभिन्न और पढ़े

चाणक्यपुरी चौराहे पर भारतीय नव वर्ष का जोश – खरोश के साथ किया गया स्वागत

Last Updated:  Sunday, March 30, 2025  6:38 pm

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगल गायन, वादन और शंख , झांझ ,घंटे की ध्वनि के साथ दिया गया सूर्य को अर्घ्य। योग साधकों ने सूर्य नमस्कार कर दिया स्वस्थ जीवनशैली जीने का संदेश। श्रीराम मंदिर राजेंद्र नगर में गुड़ी पूजन और ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई सात दिवसीय श्रीराम कथा। इंदौर : गुड़ी पड़वा और भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2082 का स्वागत समूचे शहर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। चाणक्यपुरी चौराहे पर सूर्य को अर्घ्य देने के साथ गुड और पढ़े

राजवाड़ा पर मनाया गया गुड़ी पड़वा और भारतीय नव वर्ष का जश्न

Last Updated:  Sunday,   6:34 pm

सूर्य को अर्घ्य देकर किया गया नए वर्ष का स्वागत। गुड़ी का विधिवत किया गया पूजन, गीत संगीत की पेश की गई बानगी। इंदौर : गुड़ी पड़वा से प्रारंभ हुए भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 का स्वागत, शहर की हृदय स्थली राजवाड़ा पर सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की आराधना के साथ किया गया। संस्कार भारती जिला इंदौर ,लोक संस्कृति मंच और नगर निगम इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के साधु संत, मंत्री, और पढ़े

राष्ट्रीय अभिनव कला समीक्षक सम्मान से नवाजे गए शकील अख्तर

Last Updated:  Sunday,   6:31 pm

इंदौर : रंगमंच के एक कलाकार के रूप में मैंने इंदौर से अपनी कला का सफ़र शुरू किया था। आज मुझे कला समीक्षक का सम्मान दिया गया है। परंतु मैं समझता हूँ कि मैंने अपने थियेटर जर्नलिज़्म में बतौर कला समीक्षक के दृष्टिकोण की जगह कलाकारों के हित में एक प्रोत्साहक (आर्ट प्रमोटर) की भूमिका निभाने की कोशिश की है। इसकी वजह यह है कि मैं ख़ुद एक कलाकार रहा हूँ और रंगमंच के कलाकारों के संघर्ष व दर्द को और पढ़े

एमवायएच में घटित घटना की जांच के लिए कलेक्टर ने गठित की जांच समिति

Last Updated:  Sunday,   6:27 pm

इंदौर : महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय इंदौर में इलाज के लिए आने वाले मरीज़ों का उपलब्ध संसाधन एवं सुविधाओं में उपचार नहीं करते हुए प्राइवेट हास्पिटल में भेजे जाने संबंधी शिकायत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जिला पंचायत के CEO सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में एक जाँच कमेटी का गठन किया गया है।इस कमेटी में एमवाय हास्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर अशोक यादव, DHO इन्दौरडॉक्टर और पढ़े

जनसंख्या के बढ़ते असंतुलन को दूर करने के लिए तीन बच्चों को जन्म दे हिंदू परिवार

Last Updated:  Sunday,   1:43 am

बजरंग दल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे। इंदौर : बजरंग दल के शौर्य कुंभ में हजारों युवाओं ने नशा मुक्त भारत बनाने और भारत में बढ़ते जनसंख्या असंतुलन को संतुलित करने करने के लिए तीन बच्चों का जन्म प्रत्येक हिन्दू परिवार में होने का संकल्प लिया।इंदौर के नेहरू स्टेडियम में बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण जगदगुरु स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज और संतों की गरिमामय उपस्थित में हुआ।इंदौर के पांच स्थानों और पढ़े

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवसंवत्सर, गुड़ीपड़वा, चेटीचंड और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी

Last Updated:  Sunday,   1:20 am

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को नवसंवत्सर , चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत से प्रारंभ होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के प्रचलन के बाद भी हमारी संस्कृति से जुड़े नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा पर्व, चेटीचंड का त्योहार और चैत्र नवरात्र का अपना महत्व है। भारतीय समाज का बहुत बड़ा हिस्सा इन मंगल पर्वों को उल्लासपूर्वक मनाता है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने और पढ़े