Category Archives: शहर

यूनियन कार्बाइड के कचरे का फिलहाल नहीं होगा निष्पादन

Last Updated:  Sunday, January 5, 2025  2:14 am

जनभावनाओं से अदालत को अवगत कराएगी सरकार। जनता को हकीकत बताएगी बीजेपी। कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए यूनियन कार्बाइड कचरे पर जनता को गुमराह कर रही। गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस सरकारें जिम्मेदार, भाजपा सरकार जनता के प्रति संवेदनशील। पत्रकार वार्ता में बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। इंदौर : यूनियन कार्बाइड़ का कचरा पीथमपुर लाकर रामकी कंपनी के प्लांट में जलाने की कवायद बीजेपी की मोहन यादव सरकार को बहुत भारी पड़ी है। शुक्रवार को जिसतरह पीथमपुर व आसपास और पढ़े

भारत परम वैभव को प्राप्त हो यही संघ का लक्ष्य

Last Updated:  Saturday, January 4, 2025  11:44 pm

लाठी वीरता का भाव जगाती है, आत्मरक्षा के भी काम आती है। रण संगीत की विलुप्त परंपरा को संघ ने पुनर्जीवित किया। मालवा प्रांत के स्वर शतकम् कार्यक्रम में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सामूहिक रुप से पेश किया घोष वादन। इंदौर : संघ के कार्यक्रमों से संस्कार विकसित होते हैं। लाठी इसलिए सिखाई जाती है कि उससे वीरता का भाव जाग्रत होता है। वक्त पड़ने पर यह आत्मरक्षा के भी काम आती है। रण संगीत हमारी और पढ़े

पीथमपुर में आग में झुलसे युवकों से मंत्री विजयवर्गीय ने की मुलाकात

Last Updated:  Friday, January 3, 2025  11:55 pm

यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाने की कवायद के विरोध में किया था आत्मदाह का प्रयास। पीथमपुर के निवासियों, उद्योगों के श्रमिक व कर्मचारियों ने किया जंगी था प्रदर्शन। मुकम्मल बंद रहा पीथमपुर। चिकित्सकीय टीम को दिए जरूरी दिशा निर्देश। इंदौर : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को पीथमपुर में आग की चपेट में आए युवकों से मुलाकात की। मंत्री विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायल हुए दोनों युवकों का और पढ़े

यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन

Last Updated:  Friday,   11:47 pm

यूनियन कार्बाइड का रासायनिक कचरा पीथमपुर में जलाए जाने का विरोध करते हुए रीगल तिराहे पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के जरिये यूका का जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई। अखिल भारतीय संयुक्त अभियान समिति, अखिल भारतीय शांति एवं एक जुटता संगठन, ऑल इंडिया लायर्स यूनियन, इंटक, एटक, सीटू, एच एम एस,सेवा, धार जिला एटक समिति, अखिल भारतीय किसान सभा, संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा ने इस प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन के और पढ़े

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरुप किया जा रहा यूका के कचरे का निपटान

Last Updated:  Friday,   11:44 pm

तमाम जांच – पड़ताल के बाद ही लिया गया है पीथमपुर में कचरे के निपटान का फैसला। जनस्वास्थ्य और पर्यावरण को नहीं होगा किसी तरह का खतरा। मंत्री विजयवर्गीय द्वारा बुलाई गई बैठक में पर्यावरण विशेषज्ञों ने प्रबुध्दजनों द्वारा उठाए गए सवालों का दिया जवाब। इंदौर : यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन के संबंध में चर्चा के लिये एआईसीटीएसएल कार्यालय के सभा कक्ष में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई। बैठक और पढ़े

नव वर्ष पर लाखों लोगों ने किए खजराना गणेश के दर्शन

Last Updated:  Thursday, January 2, 2025  11:40 pm

इंदौर : अंग्रेजी नव वर्ष के पहले दिन खजराना गणेश मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार दिनभर में करीब 05 लाख भक्तों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। शीघ्र दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे इसके लिए खजराना चौराहे से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। लोगों ने दर्शन – पूजन के साथ पार्वती नंदन से घर – परिवार की सुख – समृध्दि की प्रार्थना की। और पढ़े

एस एन तिवारी स्मृति सम्मान से नवाज़े गए पांच रचनाकार

Last Updated:  Tuesday, December 31, 2024  7:48 pm

साहित्य में नई पीढ़ी को दें प्रोत्साहन – डाॅ. दवे। इंदौर : सम्मान से रचनाकार का हौंसला बढ़ता है। जब हम वरिष्ठ रचनाकारों के साथ नई पीढ़ी के रचनाकारों को सम्मान और प्रोत्साहन देते हैं तो वे और बेहतर रचनाकर्म के लिए प्रेरित होते हैं। यह बात साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने कही। वे रविवार शाम इंदौर प्रेस क्लब के सभागृह में वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस. एन. तिवारी की स्मृति में आयोजित सातवें सम्मान और पढ़े

इंदौर से भव्य शोभायात्रा के साथ शहादा ले जाई जाएगी भगवान श्री विष्णु की विशालकाय मूर्ति

Last Updated:  Tuesday,   7:44 pm

इंदौर : भगवान विष्णु का भव्य मंदिर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के ग्राम शहादा (शहाड)में निर्माणाधीन है। इसका निर्माण श्री नारायण भक्ति पंथ के प्रवर्तक सद्गुरु लोकेशानंद महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की विशालकाय शेषशायी मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके पूर्व मूर्ति को भव्य शोभायात्रा के साथ शहादा ले जाया जाएगा। भव्य शोभायात्रा के जरिये इंदौर से शहादा ले जाई जाएगी मूर्ति। मंगलवार को इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के जरिये और पढ़े

लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का तेजी से हो रहा विकास

Last Updated:  Monday, December 30, 2024  8:55 pm

स्टेशन क्षेत्र में 105 करोड़ से अधिक के काम जारी। सांसद शंकर लालवानी ने लिया विकास कार्य का जायज़ा। इंदौर : शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम अगले महीने से शुरू होने वाला है। यहां एक वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसी के साथ अंबेडकर नगर महू और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशनों को भी विकसित किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। सोमवार को सांसद शंकर लालवानी ने लक्ष्मी बाई नगर रेलवे स्टेशन का और पढ़े

राहत इंदौरी के नाम होगी नए वर्ष की पहली शाम

Last Updated:  Monday,   8:43 pm

मुशायरे से लेकर दास्तानगोई तक विविध रंगों से सजी होगी ‘राहत की बात’ इंदौर : देश के लोकप्रिय शायर डॉ.राहत इंदौरी के पचहत्तरवें जन्मदिन के अवसर पर विविधरंगी कार्यक्रम ‘राहत की बात’ 01 जनवरी 2025 को लाभ मंडपम में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सोमवार 30 दिसंबर को स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के बैनर तले किया गया। इस अवसर पर राहत साहब के परिवार के सदस्यों का सम्मान भी किया गया। डॉ. राहत इंदौरी फाउंडेशन और पढ़े