इंदौर : दिवाली के पहले बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ और कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी के दुष्प्रभाव अब सामने आ रहे हैं। कोरोना का फैलाव पुनः तेजी से होने लगा है। प्रतिदिन संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है। गुरुवार को तो ये आंकड़ा 300 के ऊपर पहुंच गया। ग्रोथ रेट भी 9 फीसदी से ज्यादा हो गया। कोरोना के इस पलटवार ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी है।
313 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 1328 सैम्पल लिए गए थे। 3391 की जांच की गई। 3032 निगेटिव पाए गए। 313 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 44 रिपीट पॉजिटिव निकले। 2 सैम्पल खारिज किए गए। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 457102 सैम्पलों की जांच की गई। 36623 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 90 फीसदी से ज्यादा रिकवर हो गए हैं।
4 मरीजों की गई जान।
गुरुवार को 4 संक्रमित मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 726 मरीज कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।
46 मरीजों ने कोरोना को दी मात।
गुरुवार 46 मरीज ऐसे भी रहे जिन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 33573 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में सफल रहे हैं। 2324 मरीजों का इलाज कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
December 3, 2024 भोपाल के 37 पुलिस थानों में स्थापित की गई साइबर हेल्प डेस्क
डिजिटल अरेस्ट जैसे बढ़ते मामलों को देखकर बनाई गई साइबर हेल्प डेस्क।
भोपाल पुलिस […]
June 17, 2023 हेडगेवार स्मारक समिति के बैनर तले तीन दिवसीय योग शिविर 19 जून से
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुंचाने के […]
August 3, 2025 यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के बाद निकली राख में हानिकारक तत्व नहीं
मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया दावा।
इंदौर : पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का […]
March 14, 2020 मप्र में कोरोना का कोई भी सैंपल पॉजिटिव नहीं। भोपाल : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये गए उपायों की समीक्षा बैठक शनिवार […]
November 15, 2021 इंदौर- उज्जैन- इंदौर मेमू ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, फतेहाहाबाद के रास्ते होगा परिचालन
इंदौर : भोपाल में पीपीपी मोड़ पर नवश्रृंगारित रानी कमलापति (पुराना नाम हबीबगंज) रेलवे […]
September 18, 2021 महिला स्व. सहायता समूहों को जल्द मिलेगी पोषण आहार तैयार करने की जिम्मेदारी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
भोपाल : महिला स्व-सहायता समूहों से पोषण आहार तैयार कराने की सरकार की तैयारी फिर चर्चा […]
June 4, 2021 आंधी के साथ बारिश में कई घरों की उड़ी चद्दरें, 30 से अधिक परिवार हुए प्रभावित
इंदौर : तेज आंधी के साथ हो रही मानसून पूर्व की बारिश कहर बरपा रही है। गुरुवार दोपहर […]