इंदौर : तेज आंधी के साथ हो रही मानसून पूर्व की बारिश कहर बरपा रही है। गुरुवार दोपहर बारिश के पहले चली तेज हवा भूरी टेकरी पर बसाए गए परिवारों परिवारों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। आंधी में उनके घरों की चद्दरें उड़ गई और घर का सामान बारिश में भीग गया। करीब 30 परिवार इस कुदरती कहर की चपेट में आए। दरअसल पास ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रही बहुमंजिला इमारतों में इन्हें शिफ्ट किया जाना है। तब तक टीन के अस्थाई शेल्टर बनाकर इन्हें दिए गए थे। तूफानी हवा का वेग ये शेल्टर सह नहीं पाए।
सूचना मिलते ही प्रशासन व नगर निगम का अमला वहां पहुंचा और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसम्भव मदद का भरोसा दिया और लगे हाथ शासन- प्रशासन पर भी भड़ास निकाल ली।
ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र के टेंट- तंबू उखड़े।
तेज आंधी व बारिश के चलते नेहरू स्टेडियम में स्थापित ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र के टेंट- तंबू भी उखड़ गए। बताया जाता है कि टीकाकरण केंद्र में पानी भर गया और कम्प्यूटर व अन्य सामान गीला हो गया। यहां डयूटी पर तैनात कर्मचारियों ने भागकर नेहरू स्टेडियम में शरण ली। इसके चलते टीकाकरण कार्य भी प्रभावित हुआ।
आंधी व बारिश में कई जगह पेड़ उखड़ गए वहीं बिजली भी गुल हो गई। शहर के कई इलाकों में ये स्थिति बनी। काफी देर बाद बिजली वापस आई।
Related Posts
June 21, 2021 टीकाकरण महाअभियान को लेकर इंदौर में उत्सवी माहौल, 2 लाख टीकाकरण का बनेगा रिकॉर्ड
इंदौर: बीते तीन माह कोरोना का कहर देखने और भुगतने के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर […]
May 19, 2023 सुनील ठाकुर व अनिल गौड़ खेलो इंडिया में तकनीकि अधिकारी नियुक्त
इंदौर : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, गवर्मेंट ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश में […]
February 26, 2022 फसल बीमा योजना की पॉलिसी किसानों के घर तक पहुंचाएंगे- शिवराज
इंदौर : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत "मेरी पॉलिसी […]
May 13, 2021 वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों में कांग्रेस के नेताओं को नहीं लिए जाने पर शहर कांग्रेस ने जताया ऐतराज
इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई वार्डो की […]
March 16, 2025 वकील – पुलिस विवाद ने पकड़ा तूल, टीआई के साथ की गई हाथापाई
हाईकोर्ट के सामने वकीलों द्वारा लगाए जाम को खुलवाने गए थे तुकोगंज टीआई।
परदेशीपुरा […]
March 15, 2025 बेटमा में ड्यूटी पर तैनात टीआई संजय पाठक का हार्ट अटैक से निधन
शोकस्वरूप शनिवार को होनेवाला पुलिस का होली मिलन समारोह निरस्त।
इंदौर : शुक्रवार को […]
October 2, 2021 आम लोगों में विधिक जागरूकता लाने हेतु चलेगा अभियान
इंदौर : ‘‘पेन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच प्रोग्राम’’ के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण […]