नामांकन रैली में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।
जनता ने जगह-जगह किया स्वागत।
नागपुर : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महाराष्ट्र प्रवास पर हैं। शुक्रवार, 25 अक्टूबर को वे नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बीजेपी प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मोहन माते और श्रीकृष्णा घोपड़े ने अपने नामांकन दाखिल किए। रैली का जनता जनार्दन ने जगह-जगह स्वागत किया।
इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का जो अटूट विश्वास है, वह महाराष्ट्र के हर कोने में दिखाई दे रहा है। जन समर्थन का उत्साह ही हमें एक दृढ़ संकल्प की ओर ले जा रहा है। जनता के अपार स्नेह और समर्थन के साथ भाजपा महाराष्ट्र में महाविजय की ओर अपने कदम बढ़ा रही है।
बता दें कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नागपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पास नागपुर शहर और नागपुर ग्रामीण जिले की एक दर्जन सीटों का जिम्मा है। चुनावी रणनीति को लेकर वे लगातार नागपुर का दौरा कर रहे हैं।
Related Posts
April 20, 2021 सीएम शिवराज ने कलेक्टरों को दी नए कोविड सेंटर बनाने और भर्ती की छूट, गरीबों को तीन माह का देंगे मुफ्त अनाज
भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को जिला […]
August 2, 2020 गला रेतकर बेरहमी से की गई युवती की हत्या, पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल.. इंदौर : पुलिस की सक्रियता पर शहर में आए दिन हो रहीं वारदातें सवाल खड़े कर रहीं हैं। कुछ […]
July 31, 2023 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानापाव पहुंचकर भगवान परशुराम के किए दर्शन
भगवान परशुराम की जन्मस्थली है जानापाव।
सीएम शिवराज ने जानापाव लोक के निर्माण के बारे […]
November 7, 2021 अब लोक सेवा केंद्रों में भी बनवाए जा सकेंगे आयुष्यमान कार्ड
इंदौर : प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राही परिवार को गंभीर रोगों […]
November 11, 2020 सांवेर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट की महाविजय, 53 हजार से अधिक मतों से दर्ज की जीत…!
इंदौर : सांवेर उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने जीत का इतिहास रच दिया। […]
June 1, 2021 कलेक्टर की चेतावनी, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो सील होगी दुकान
इंदौर : जिले में मंगलवार से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर मनीष सिंह […]
October 3, 2019 विदेशों से आए बच्चे भी बापू के बारे में रखते हैं खासी जानकारी इंदौर : एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित […]