इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के सांसद, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात कर और दूरभाष पर चर्चा कर कोरोना से निपटने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने स्थिति में तेजी से सुधार लाने के लिये सुझाव भी लिए।
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने सांसद शंकर लालवानी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,विधायकगण महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय और संजय शुक्ला से व्यक्तिगत तथा दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने चर्चा के दौरान कोरोना से निपटने को लेकर सुझाव भी लिए।
वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर की हालात की समीक्षा।
मंत्री श्री सिलावट ने संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह के साथ बैठक कर कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजना के बारे में चर्चा की। शासन की ओर से हरसम्भव मदद का भरोसा मंत्री श्री सिलावट ने दिया।
जनप्रतिनिधियों ने ये दिए सुझाव।
जनप्रतिनिधियों ने चर्चा के दौरान श्री सिलावट को सब्जियों के वितरण, मरीजों के मनोबल को बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये आयुष औषधियों के वितरण और सेवन को बढ़ावा देने, जांच की गति को बढ़ाने, खेती-किसानी कार्य को सुलभ करने, जागरूकता लाने, राशन वितरण की व्यवस्थ को और कारगर बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
Related Posts
October 16, 2022 अपने राजनीतिक गुरु पटवा का सपना पूरा करेंगे शिवराज सिंह
मप्र बनेगा देश का पहला राज्य,अमित शाह करेंगे मेडिकल कॉलेजों में हिंदी पाठ्यक्रम का […]
May 13, 2025 शहरों में पार्किंग की बढ़ती समस्या का निदान मल्टीलेवल पार्किंग से होगा : अवस्थी
मल्टीलेवल कार पार्किंग को सभी शहरों को अपनाना होगा - अवस्थी।
इंदौर : उत्तर प्रदेश के […]
December 30, 2021 महिलाओं के गले से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई चेन व वारदातों में प्रयुक्त बाइक बरामद
इंदौर : महिलाओं के गले से चेन, मगंलसूत्र स्नेचिंग करनें वालें दो आरोपियों को […]
March 15, 2023 खनिज अधिकारी के ठिकानों पर छापे में करोड़ों की काली कमाई उजागर
इंदौर : सरकारी सिस्टम कितना भ्रष्ट और नकारा हो चुका है, इसका एक और उदाहरण सामने आया है। […]
June 18, 2022 रैली के रूप में पहुंचकर बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने दाखिल किया नामांकन
राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट तक रैली के रूप में पहुंचे।
इंदौर : शनिवार को भारतीय जनता […]
December 27, 2022 श्री अरबिंदो अस्पताल में अत्याधुनिक रोबोटिक सिस्टम का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया
इंदौर : श्री अरबिंदो अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक […]
November 29, 2022 इंदौर में महिला की सिर कुचलकर हत्या, दो दिन में हत्या की दूसरी वारदात
इंदौर : मंगलवार को फिर एक महिला की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। रावजी बाजार थाना […]