इंदौर : सिटीजन कॉप ऐप में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने कारगर कार्रवाई करते हुए बड़ी तादाद में मोबाइल फोन बरामद किए। ये मोबाइल आवेदकों को कार्यालय में बुलाकर पुलिस आयुक्त इंदौर के हाथों लौटाए गए। गुम मोबाइल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा देश के अन्य प्रदेशो जैसे दिल्ली, मुम्बई, बिहार, राजस्थान, उडीसा, इलाहबाद, हरियाणा आदि से बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रूपये आंकी गई है। इनमें आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, वीवों, ओप्पो, नोकिया आदि कंपनियों के महंगे मोबाईल फोन भी शामिल थे।
कुल 540 मोबाइल लौटाए गए।
क्राइम ब्रांच द्वारा गुम हुए करीब 540 मोबाइल बरामद किए गए जिन्हें संबंधित आवेदकों को पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा के हाथों सौंपे गए।
बता दें कि इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप एप्लीकेशन’ वास्तव में एक Android Phone Application है जिसे आमजन द्वारा Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा, अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाइन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहुंचाने हेतु Report an incident, और किसी वस्तु के चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में Online Complaint दर्ज कराये जाने हेतु Report lost article की सुविधा मुहैया कराई गई है।
Related Posts
April 20, 2021 राधास्वामी सत्संग के कोविड केअर सेंटर में संघ के कार्यकर्ता भी देंगे सेवाएं
इंदौर : खंडवा रोड स्थित राधास्वामी सत्संग में प्रारंभ हो रहे देवी अहिल्या कोविड केयर […]
October 25, 2023 जियो ने उकला स्पीड टेस्ट में जीते नौ अवॉर्ड
सबसे तेज नेटवर्क, सबसे तेज 5जी नेटवर्क के साथ रेटिंग में भी टॉप पर रहा जियो।
देश के […]
July 7, 2022 कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किए जाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
हमारे कार्यकर्ताओं को हाथ लगाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विधायक संजय शुक्ला ने […]
January 16, 2023 संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर करेंगी मराठी साहित्य सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ
कार्यक्रम स्थल पर ग्रंथ प्रदर्शनी की हुई शुरुआत।
मराठी कवि सम्मेलन में रचनाकारों ने […]
October 21, 2021 बुरहानपुर में जोर- शोर से चुनाव प्रचार में जुटे गोपी नेमा, बीजेपी कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश
इंदौर : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी की ओर से बुरहानपुर के चुनाव प्रभारी बनाए गए […]
November 12, 2022 पब कल्चर युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा, इसपर लगे रोक
मां अहिल्या की नगरी को हम बिगड़ने नही देंगे।
नशे के कारोबार और पब संस्कृति पर कसेंगे […]
December 30, 2019 बीस साल बाद आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का इंदौर में होगा मंगल प्रवेश इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज का मंगल […]