परमात्मा से साक्षात्कार के लिए गुरु की कृपा जरूरी- पं. देवकीनंदन ठाकुर

  
Last Updated:  December 17, 2021 " 02:18 pm"

इंदौर : भक्ति में दिखावा बिलकुल नहीं होना चाहिए, जो फल हमे कल्पवृक्ष से नही मिलता, वो फल गुरु कृपा से मिल सकता है। अगर परमात्मा का साक्षात्कार करना है तो उसके लिए गुरु कृपा बेहद आवश्यक है। संत वही जो गोविंद से मिलाता है,प्रत्येक मनुष्य के ह्रदय में भगवान विराजमान होना चाहिए, मनुष्य को जीवन में भगवान से ज्यादा किसी पर भरोसा या विश्वास नहीं करना चाहिए,कभी बुराई इस जीवन में हावी नहीं होना चाहिए, श्रीमद् भागवत में 18 हजार श्लोक है 12 स्कंद व 355 अध्याय है जो मनुष्य सात दिन में संपूर्ण भागवत का श्रवण करता है वो मनोवांछित फल की प्राप्ति करता है। ये विचार गुरुवार को शांतिदूत धर्मरत्न पं. देवकीनंदन ठाकुर ने व्यक्त किए। वे स्कीम नं. 78 स्थित मां कनकेश्वरी परिसर, बावड़ी वाले हनुमान मंदिर में मां कनकेश्वरी देवी सेवा न्यास द्वारा स्वर्गीय प्रकाश चंद्र रजक की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अच्छे कर्म करने का संकल्प लेना चाहिए। मनुष्य जब तक सुख में रहता है तब उसे भगवान याद नहीं आते, दुख में भगवान की याद आती है।

विधायक रमेश मेंदोला ने बताया कि कथा में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया प्रभु श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ हाथी घोड़ा पालकी…जय कन्हैयालाल की…नंद के घर आनंद भयो… जय कन्हैयालाल की… की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा,माता यशोदा व नंद बाबा के भेष में मंच पर प्रभु बालगोपाल को देख श्रद्धालु आनंदित हो उठे हजारों महिलाओ ने भजनों पर नृत्य किया, जन्मोत्सव में पारंपरिक परिधान में महिलाएं पीली साड़ी व पुरुष पीले कुर्ते पजामे पहनकर सम्मिलित हुए सभी भक्तों ने कृष्ण की बाल लीलाओं का आनंद लिया।
कथा में कोरोना के नियमो का पालन किया जा रहा है।

प्रारम्भ में व्यासपीठ का पूजन विधायक रमेश मेंदोला, मुख्य यजमान सूरज रजक, गोलू शुक्ला,राजेंद्र राठौर,चंदू शिंदे, कमलेश खंडेलवाल सहित अन्य भक्तो ने किया। महामंडलेश्वर रामगोपालदास महाराज, रामदास महाराज भी इस दौरान मौजूद रहे। विधायक मेंदोला ने बताया कि कथा 19 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित हो रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *