कई संस्थाओं ने भोजन वितरण के लिए जारी किए हेल्पलाइन नम्बर्स
Last Updated: March 26, 2020 " 05:51 am"
इंदौर : संकट के समय गरीब, बुजुर्ग, विकलांग और रोज कमाकर खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सांसद शंकर लालवानी और आईएसएस सहित शहर की कई सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। उन्होंने अपने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति या परिवार जो कर्फ्यू के चलते भोजन जुटाने में असमर्थ हो, नीचे दिए हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं।सम्बन्धित संस्थाओं के कार्यकर्ता उन्हें बताए गए पते पर भोजन पहुंचाएंगे।