भोपाल : मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी किए जाने की शिकायत वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने राज्य निर्वाचन आयोग से की है। श्री मोघे ने बताया कि अकेले इंदौर में ही बड़ी संख्या में गड़बड़ियों की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है । इस आधार पर कहा जा सकता है कि पूरे प्रदेश में मतदाता सूचियों में कांग्रेस शासनकाल में गड़बड़ियां की गई हैं। श्री मोघे ने इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत से भी चर्चा की है। श्री मोघे ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों में संशोधन किए जाने की तिथि 9 जुलाई रखी गई है। इसे बढ़ाने के लिए उन्होंने आयोग से कहा है। श्री मोघे ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के मामले में जांच की जानी चाहिए और दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। श्री मोघे ने बताया कि नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे और पूर्व पार्षद संजय कटारिया इंदौर में मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों की सप्रमाण जानकारी लेकर बुधवार को भोपाल जाएंगे।
Related Posts
September 14, 2022 स्व. उमेश शर्मा के नाम पर होगा प्रकाश नगर का सबसे बड़ा उद्यान – महापौर
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता स्व. उमेश शर्मा के नाम पर प्रकाश नगर […]
November 19, 2020 गाने- बजाने की अनुमति मिलने पर बैंड महासंघ ने जताया सरकार और सांसद के प्रति आभार
इंदौर : कोरोना संक्रमण के चलते बीते 8 माह से हाथ पर हाथ धरे बैठे बैंड बाजे वालों को […]
June 14, 2021 सिंगरौली अस्पताल में महिला की मौत पर मचा हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही और मारपीट का आरोप
सिंगरौली : जिला अस्पताल ट्रामा सेन्टर पर एक महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों […]
September 1, 2024 राह चलती युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, भिजवाया जेल
इंदौर : एलआईजी चौराहे पर युवती के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वाहन चालक को थाना एमआईजी […]
July 15, 2023 ऑनलाइन बुकिंग कर लाखों रुपए के मोबाइल उड़ाने वाली राजस्थान की गैंग पकड़ाई
भोपाल : ऑनलाइन बुकिंग कर 17 लाख रुपये के मोबाइल उड़ाने वाली गैंग का क्राइम ब्रांच भोपाल […]
February 9, 2023 नगर निगम के एप 311 पर भी ग्रीन बॉन्ड में निवेश हेतु आवेदन कर सकेंगे निवेशक
10 फरवरी को खुलेगा पब्लिक इश्यू, 14 फरवरी तक निवेशक खरीद सकेंगे बॉण्ड।
इंदौर : नगर […]
April 22, 2021 पति का इंदौर में कोरोना संक्रमण से निधन, चीन से वीडियो कॉलिंग के जरिए पत्नी व बेटे ने दी अंतिम विदाई
इंदौर : चीन के रहने वाले युवक की इंदौर में कोरोना से मौत हो गई। मुखाग्नि देने के लिए […]