इंदौर : खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करने वाला आरोपी, असली क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़ा गया।
शातिर आरोपी ने स्वयं को नेशनल एंटी करप्शन एण्ड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया का सदस्य बताते हुए सस्ते लोन दिलाने के नाम पर फरियादी से 01 लाख रुपए ले लिए थे। पकड़े गए नकली पुलिस अधिकारी का नाम पवन उर्फ पृथ्वीराज उर्फ विक्की पिता निर्मल कुमार बौरासी नि. 173/9 दुर्गा नगर बाणगंगा, इंदौर बताया गया है।पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वयं के दोपहिया वाहन पर पुलिस का डंडा, पुलिस टोपी, कमर पर पिस्टल का कवर लगाते हुए अपने मोबाईल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के फोटोज एवं मोबाइल, ऐप का उपयोग कर नम्बरो से फर्जी कॉल बनाकर लोगो को प्रभाव में लेने के लिए स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर पुलिस विभाग से संबंधित मामलों को निपटाने का बोलकर ठगी करना कबूला।
आरोपी के कब्जे से नकली सीलें , स्टाम्प, रजिस्ट्री, चेक बुक, एटीएम कार्ड, दोपहिया वाहन, पिस्टल का कवर आदि मिले हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना रावजी बाजार पर अपराध धारा 419, 420, 467, 468 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
July 17, 2021 मानसिक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
इंदौर : मानसिक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बेटमा पुलिस ने बन्दी […]
April 25, 2025 आतंकी हमले में दिवंगत सुशील नथानियल को महापौर ने अर्पित की श्रद्धांजलि
परिजनों से मिलकर दी सांत्वना।
रूस से लौटकर सीधे स्व. नथानियल के घर पहुंचे थे महापौर […]
September 23, 2022 इंदौर में अवैध शराब की तस्करी करते पकड़ाया धार में नकाबजनी कर भागा बदमाश
इंदौर : थाना कोतवाली जिला धार के नकबजनी के प्रकरण में फरार आरोपी, इंदौर शहर में अवैध […]
October 28, 2022 एक्सीडेंटल कारों के दस्तावेजों के जरिए चोरी की गई कारें बेचनेवाली गैंग के दो बदमाश पकड़ाए
इंदौर : चोरी की फोर व्हीलर बेचने वाली गैंग के 02 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई […]
January 8, 2023 हैरत में डालने वाली है आरंभ की प्रतिभा और याददाश्त
सिर्फ चित्र देखते ही बता देता है कि वो किस देश का राष्ट्रीय झंडा,राष्ट्रीय पशु -पक्षी […]
December 9, 2022 सिंगापुर टाउनशिप में 11 दिसंबर से होगी श्रीमद भागवत कथा
इंदौर : विराट जनसेवा समिति के बैनर तले 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक सिंगापुर टाउनशिप में […]
June 17, 2024 प्रदेश में युवाओं को लाइफ स्टाइल जनित बीमारियों से बचाने की पहल
युवाओं के किए जाएंगे प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट।
हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव की […]