इंदौर : हावड़ा जाने वाली ट्रेन से 10 क्विंटल से ज्यादा बाल चोरी होने के मामले में अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इस बीच ये भी आशंका जताई जा रही है कि बाल चोरी में महाराष्ट्र के किसी गिरोह का हाथ है। हालांकि, मामले में अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है। इस मामले में महाराष्ट्र के फेरी वाले FIR दर्ज कराने के लिए RPF के चक्कर काट रहे हैं। रेलवे प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी से मुकर रहा है।
स्टेशन से ही गायब हुए बोरे…?
फरियादी के मुताबिक 6 जुलाई 2021 को इंदौर रेलवे स्टेशन से कोलकाता-हावड़ा के लिए 22 बोरे बाल बुक कराए गए थे। जिसमें तय समय पर सिर्फ 3 बोरे ही हावड़ा पहुंचे, जबकि 19 बोरी चोरी हो गए। आशंका है कि स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 4-5 में जहां इन बालों को ट्रेन में रखने के लिए रखा गया था, वहीं से गड़बड़ी हुई है। यह आशंका इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि पार्सल हाउस के समीप लगे कैमरे का एंगल घुमा हुआ था। कैमरे के एंगल को ऐसा घुमाया गया कि पार्सल के फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सकें। पार्सल बुकिंग आफिस के कर्मचारी इस मामले में पल्ला झाड़ रहे हैं, वहीं आरपीएफ का कहना था कि हावड़ा पुलिस को सूचना दी गई है। वह अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
November 2, 2021 चेन लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख रुपए कीमत की लूटी गई चेनें बरामद
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने चैन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सुनसान इलाकों मे राहगीर […]
December 26, 2021 स्वर्गीय अटलजी के नाम पर होगी टंट्या मामा चौराहा से तेज़ाजी नगर चौराहे तक बन रही सड़क
इंदौर : "इंदौर मेरे सपनों का शहर है, इसकी शान मैं कभी कम नहीं होने दूंगा। मेरा सभी […]
August 23, 2021 चूड़ीवाले के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, छेड़छाड़ की आशंका में पिटाई की बात आई सामने..!
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में एक चूड़ी वाले के साथ रविवार को कुछ लोगों […]
November 16, 2021 इंदौर आकर देवास और सीहोर के दूरस्थ अंचलों में पहुंचे सचिन, सैकड़ों आदिवासी बच्चों की शिक्षा में कर रहे हैं मदद
इंदौर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतरत्न सचिन तेंडुलकर मंगलवार को मप्र के दौरे […]
October 19, 2023 इंदौर को ऐसा एजुकेशन हब बनाएंगे की विदेशों से भी छात्र पढ़ने इंदौर आएंगे
नव युवा मतदाता सम्मेलन में बोले कैलाश विजयवर्गीय।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के […]
March 17, 2024 अभ्यास मंडल ने शिवाजी प्रतिमा चौराहा पर चलाया जागरूकता अभियान
छात्र - छात्राओं, पुलिस के साथ यातायात सुधार ,जन जागरुकता के लिए सड़क पर उतरे।
इंदौर […]
December 19, 2022 सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का करें त्वरित और सकारात्मक निराकरण
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने दिये निर्देश।
इंदौर :कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने […]