इंदौर : सहायक आयुक्त आबकारी राजनारायण सोनी का दावा है कि सोशल मीडिया पर चल रही इंदौर में ज़हरीली शराब से मृत्यु की ख़बर सही नहीं है। सोनी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जाँच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले शुक्रवार की रात छोटा बाँगड़दा में पैराडाइज़ बार नामक स्थान पर 15 व्यक्तियों ने खाना खाया था और विदेशी मदिरा का सेवन भी किया था। उस रात पैराडाइज़ बार में लगभग सौ अन्य लोगों ने भी खाना खाया था और मदिरा का सेवन किया था। इनमें से कुछ लोगों के बीमार होने और दो व्यक्तियों की मृत्यु होने की ख़बर प्राप्त हुई है। शुक्रवार से लेकर आज की अवधि के दौरान इनके द्वारा अन्य कहाँ पर भोजन अथवा मदिरा का सेवन किया गया है, यह जाँच की जा रही है। इनकी हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, रिपोर्ट प्राप्त होने पर स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी।
Related Posts
April 20, 2021 17 सौ के पार हुए नए कोरोना संक्रमित, 8 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ जरूर रहे हैं पर टेस्टिंग सैम्पलों की तादाद भी बढ़ी […]
January 16, 2021 इंदौर की सबसे पहली लाभार्थी आशा पंवार ने कोरोना वैक्सीन को बताया पूरीतरह सुरक्षित
इंदौर : कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत इंदौर में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाली जिला […]
December 10, 2020 नगरीय निकायों के महापौर व अध्यक्ष पदों की आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न, इंदौर महापौर पद सामान्य घोषित
भोपाल : नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद की आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को भोपाल के […]
March 14, 2020 आखिरी सांसें गिन रही है कमलनाथ सरकार- मालू इंदौर : कांग्रेस में जिसतरह परिवार वाद, वंशवाद, व्यक्तिवाद और गुटबाजी हावी है उसको देखते […]
October 20, 2023 महू से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं अंतर सिंह दरबार
दरबार का टिकट काटकर बीजेपी से कांग्रेस में आए नेता को प्रत्याशी बनाए जाने का […]
August 2, 2020 राखी, पूजन सामग्री और मिठाई की दुकानों को लॉकडाउन से दी गई छूट इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राखी के एक दिन पूर्व आ रहे […]
March 18, 2023 बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने शुरू की जब्ती,कुर्की की कार्रवाई
सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए बकायादारों के नाम के बोर्ड।
कर की राशि बकाया होने पर […]