इंदौर : प्रेस्टीज कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ.अवनी त्रिवेदी ने राज्य स्तरीय शिक्षक एवं कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 में शतरंज के अंडर-50 महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
डॉ. त्रिवेदी ने प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभागियों को शिकस्त देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, टीम स्पर्धा में भी डॉ. त्रिवेदी ने जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और अन्य राज्यों की टीमों को हराते हुए इंदौर टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संयुक्त शतरंज प्रतियोगिता में इंदौर टीम ने 11 अंक अर्जित किए, जिसमें डॉ. त्रिवेदी और उनकी टीम के सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
डॉ. अवनी की इस उपलब्धि पर प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमेन डॉ. डेविश जैन, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के डायरेक्टर कर्नल डॉ. एस. रमण अय्यर सहित संस्थान के फैकल्टी सदस्यों ने बधाई दी है। उन्होंने डॉ. त्रिवेदी से अन्य फैकल्टीज और छात्रों को शतरंज का प्रशिक्षण देने का आग्रह भी किया है।
Related Posts
March 11, 2022 महिला का बैग छीनकर भागे दो नाबालिग बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर : दो शातिर नाबालिग लुटेरे, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों के […]
June 3, 2021 विधायक विजयवर्गीय ने माना, राजस्व जुटाने के लिए दी गई शराब विक्रय की अनुमति
इंदौर : विधायक आकाश विजयवर्गीय का कहना है कि शराब एक सामाजिक बुराई है, ये सब जानते हैं। […]
March 6, 2017 सुप्रीम कोर्ट से गायत्री प्रसाद को लगा तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इंकार नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश सरकार मे परिवहन मंत्री एवं गैंग रेप के आरोपी गायत्री प्रसाद की […]
July 11, 2022 विठ्ठल, विठ्ठल, विठ्ठला के जयघोष के साथ निकली डिंडी यात्रा
इंदौर : आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर रविवार शाम शहर के मध्यक्षेत्र में पंढरपुर जैसा माहौल […]
November 9, 2024 इंडियन डेंटल एसो. से प्रमाणित होने वाला डाबर रेड पेस्ट बना पहला आयुर्वेदिक ब्रांड
इंदौर : डाबर रेड पेस्ट, इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) से प्रतिष्ठित सील ऑफ एक्सेप्टेन्स […]
May 21, 2024 आवाज की दुनिया में रचनात्मकता की अनंत संभावनाएं हैं : विनय उपाध्याय
इंदौर : उदघोषणा की गुणवत्ता का पैमाना सिर्फ़ अच्छी आवाज़ ही नही, भाषा, ज्ञान, विचार, […]
March 2, 2021 कनॉट पैलेस कॉलोनी में 24 साल पहले प्लॉट खरीदने वाले सदस्यों ने प्रशासन से लगाई भूखंड का कब्जा दिलाने की मांग
इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा पुष्प विहार और अयोध्यापुरी कॉलोनी के वास्तविक हकदारों को […]