इंदौर : परदेशीपुरा पुलिस थाने के दो जवानों द्वारा मास्क को लेकर ऑटो चालक की बर्बर पिटाई के मामले ने इंदौर पुलिस की छवि पर दाग लगा दिया है। इस घटना की देशभर में तीखी आलोचना की गई वहीं इंदौर पुलिस को लानत भेजी गई। यहां तक की राजनीति के गलियारों में भी इसकी गूंज प्रखरता के साथ सुनाई दी। विपक्षी दलों ने मप्र की शिवराज सरकार को घेरने में विलंब नहीं किया।
राहुल गांधी ने घटना को बताया शर्मनाक।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऑटो चालक की बर्बर पिटाई के फोटो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोरोना नियमों को लागू करने की आड़ में इस तरह की शर्मनाक अमानवीयता देश को स्वीकार नहीं है। सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मी ही अत्याचार करें तो जनता कहां जाए..?
राहुल गांधी के ट्वीट के बाद इस घटना को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। रोको- टोको अभियान का मकसद लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करना है पर पीली गैंग और खाकी वर्दी वाले इसकी आड़ में जनता पर अत्याचार करने लगे। लोगों पर चालानी कार्रवाई के साथ उन्हें जेल भेजकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कोई भी अभियान जनता का सहयोग लेकर ही सफल हो सकता है, उसे पैरों तले रौंदकर अपने पॉवर और रसूख का दुरुपयोग करने से कोरोना काबू में आए या न आए पर शिवराज सरकार को आने वाले समय में इस तरह की अमानवीय घटनाओं का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
Related Posts
July 2, 2020 डॉक्टर्स डे पर बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने वितरित किया आयुर्वेदिक काढ़ा इंदौर : मंगलवार को डॉक्टर्स-डे के शुभ अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ विधानसभा क्षेत्र […]
October 24, 2020 अमेरिका में कोरोना ने फिर फैलाई दहशत, एक दिन में मिले 80 हजार नए संक्रमित मामले…!
नई दिल्ली : अमेरिका में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लौट आई है और इसने लोगों को फिर से […]
November 19, 2023 स्ट्रॉन्ग रूम्स की सुरक्षा व निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
एसडीएम अजय भूषण शुक्ला कंट्रोल रूम के प्रभारी बनाए गए।
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों […]
June 1, 2024 31मई तक निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ऑर्जिनेट ट्रेनें पुनः की गई बहाल
राऊ - महू के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते की गई थी निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट […]
April 30, 2021 माधव सृष्टि कोविड केअर वेलनेस सेंटर का भूमिपूजन, 108 बिस्तरों का बनेगा अस्पताल
इंदौर : बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि कोविड केयर वेलनेस सेंटर का भूमिपूजन […]
November 24, 2024 700 जोड़ों का धर्म पिता बना एक अदना सा पुलिसकर्मी
शांतिकुंज से मिली प्रेरणा के बाद 13 सालों से असहाय और दिव्यांगों के करा रहा है सामूहिक […]
January 29, 2023 नव श्रृंगारित अन्नपूर्णा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 31 जनवरी से
इक्यासी फीट ऊंचे 51 स्तंभों एवं 300 से ज्यादा प्रतिमाओं से सज्जित है नव श्रृंगारित […]