इंदौर : शराब कारोबार पर वर्चस्व को लेकर छिड़ी जंग में सोमवार को हुए गोलीकांड के दो आरोपियों ने बुधवार सुबह विजय नगर थाने में सरेंडर कर दिया।
चौतरफा दबाव बनाने के बाद किया सरेंडर।
बताया जाता है कि गोलोकांड के आरोपी चिंटू ठाकुर और सतीश भाऊ ने सरेंडर किया है। फरियादी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में हेमू ठाकुर, चिंटू ठाकुर, सतीश भाऊ व अन्य को आरोपी बताया गया था। गोलीकांड को गंभीरता से लेते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों और नाते- रिश्तेदारों पर शिकन्जा कसने के साथ उनकी अवैध संपत्ति को ढहाने की भी पूरी तैयारी कर ली थी। इसी से घबराकर आरोपी चिंटू और सतीश भाऊ उंज्जैन के किसी रसूखदार के माध्यम से विजयनगर थाने में पेश हो गए। सरेंडर करने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें अन्यत्र ले गई। इस बीच आरोपी हेमू ठाकुर के भी आज ही सरेंडर किए जाने की चर्चाएं चल रहीं हैं।
शराब कारोबार पर वर्चस्व का है झगड़ा।
शराब के कारोबार पर कब्जा जमाने की जंग दो गुटों के बीच चल रही है। सोमवार को दोनों गुटों के लोग शराब सिंडिकेट के सत्त्य साईं चौराहा स्थित दफ्तर में समझौते के लिए जमा हुए थे। वहीं विवाद होने पर एक गुट के हेमू, चिंटू ठाकुर, सतीश भाऊ और अन्य ने दूसरे गुट के अर्जुन ठाकुर को गोली मार दी थी। घायल अर्जुन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Related Posts
April 21, 2020 केंद्रीय दल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, हालात का लिया जायजा इंदौर : भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर गठित केन्द्रीय दल सोमवार को इंदौर आया। इस […]
August 12, 2024 देवास विधायक के बेटे की गाड़ियों के काफिले पर 29 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना
उज्जैन में गाड़ियों के काफिले के साथ घुस गए थे महाकाल लोक क्षेत्र में ।
उज्जैन श्री […]
December 21, 2021 गुम हुए 4 सौ से अधिक मोबाइल बरामद कर इंदौर पुलिस ने आवेदकों को किए सुपुर्द
इंदौर : सिटीजन कॉप एप्प (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच […]
August 30, 2022 सालों से आंख में अटके मेटल पार्टिकल को निकाल कर लौटाई रोशनी
एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई के चिकित्सकों ने किया […]
October 27, 2023 इंदौर का विधानसभा क्षेत्र 02 विकास के मामले में है प्रदेश में नंबर वन : मेंदोला
विधानसभा 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर […]
November 18, 2019 मंत्री सज्जन वर्मा के निवास पर मनाया गया सीएम कमलनाथ का जन्मदिन इंदौर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने […]
May 24, 2021 जबलपुर हाइकोर्ट ने आम जनता को दी राहत, कलेक्टर इंदौर को फल – सब्जी व किराना दुकानें खोलने के लिए किया आदेशित
इंदौर : जबलपुर हाइकोर्ट ने इंदौर की आम जनता और फल, सब्जी व किराना व्यापारियों को बड़ी […]