सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया अटलजी का जन्मदिन, भाजपाइयों ने सेवा कार्यों के जरिए अर्पित किए श्रद्धासुमन

  
Last Updated:  December 26, 2020 " 12:56 pm"

इंदौर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस शुक्रवार को पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई प्रकार से सेवा कार्य करके सुशासन दिवस के रूप में मनाया।
बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि अटलजी का जन्मदिवस प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्तियों अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम, महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में सेवा कार्य कर अटलजी का जन्मदिन मनाया। इसी के साथ बस्तियों में आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।
वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, निवृतमान पार्षद दिलीप शर्मा ने आदर्श रोड़ पर अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बच्चों के पढ़ने के लिये “शिक्षा की दीवार” का शुभारंभ किया। जो भी बच्चे अगली कक्षा में चले जाते हैं वे अपनी पिछली कक्षा की पुरानी किताबे यहां रख देंगे ताकि निर्धन बच्चों को ये किताबे पढ़ने के लिये मिल सकेंगी। इसी के साथ कोई भी व्यक्ति अन्य पढ़ने योग्य साहित्य व अच्छी किताबे यहां पर रखेंगे, ताकि वे किताबे दूसरे लोग भी पढ़ सके।

संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, विधायक तुलसीराम सिलावट, मधु वर्मा, सावन सोनकर, प्रेमसिंह ढाबली सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता, सांवेर जनपद पंचायत में अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, किसान सम्मान निधि के कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता के साथ जयदीप जैन, सतीश कौशल, कपिल शर्मा, गणपत कसेरा, गोलू कश्यप, राजेश चौहान, सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने अखण्डधाम परिसर, नरसिंह वाटिका के पास कार्यक्रम आयोजित कर अटलजी को पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक रमेश मेंदोला के साथ गणेश गोयल, मुन्नालाल यादव, राजेन्द्र राठौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मोती बाबा मंदिर, जनता क्वार्टर चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित कर अटलजी को याद किया। विधायक महेन्द्र हार्डिया के साथ कमल यादव, मंजू राकेश यादव, उमेश मंगरोला, सुनील वर्मा, पदमा भोजे, तुलसी प्रजापत सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मुसाखेडी चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित कर अटलजी को पुष्पांजलि अर्पित की। पश्चात श्री हार्डिया सरदारपुर के कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ हरप्रीतसिंह बक्षी, उमेश शर्मा, सुमित मिश्रा, मुकेश मंगल आशीष शर्मा, राजेश शिरोड़कर, गंगाराम यादव, सहित सभी कार्यकर्ताओं ने जूनी इंदौर माता मंदिर एवं अन्य वार्डो में अटलजी को पुष्पांजलि अर्पित कर विभिन्न सेवा कार्य किये। तत्पश्चात आकाश विजयवर्गीय धरमपुरी के कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 4 के सभी वार्डो में घनश्याम शेर, सोनू राठौर, प्रकाश राठौर, मंजूर एहमद, जवाहर मंगवानी, शानू शर्मा, सचिन जेसवानी, हेमेन्द्र झिनीवाल, रूपेश राठौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा अटलजी को पुष्पांजलि अर्पित कर विभिन्न सेवा कार्य किए गए।
राऊ विधानसभा के सभी वार्डो में अभिषेक बबलू शर्मा, बलराम वर्मा, वीणा शर्मा, युवराज दुबे, रवि पटवारी, पुरूषोत्तम जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य किए गए। निपानिया मंडल में पूर्व केबिनेट मंत्री, विधायक तुलसीराम सिलावट के साथ प्रकाश कारीगर सहित अन्य कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने हवन और पाठ कर अटलजी को पुष्पांजलि अर्पित की।
युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार के साथ रोहित चौधरी, मयुरेश पिंगले, राहुल वाधवानी, क्रांति वाजपेयी, राहुल राणे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सिरपुर तालाब में सफाई अभियान चलाकर अनाथ आश्रम, वृद्धाआश्रम एवं महेश दृष्टि कल्याण संघ में सेवा कार्य किए। बच्चों व वृद्धों को भोजन कराया। साथ ही बच्चों के लिये काव्यपाठ भी आयोजित किया जिसमें बच्चों ने अपनी-अपनी कविताएं सुनाई। इसी तरह महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं किसान मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा भी विभिन्न सेवा कार्य किए गए। भागीरथपुरा में गोलू कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा, सूरज वर्मा, संजू यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया।
सभी वार्डों में अटलजी का जन्मदिवस मनाने के लिये कार्यकर्ता एक स्थान पर एकत्रित हुए। उन्होंने अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अटलजी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में गांवों व किसानों के हित में लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके विकास के लिये किए गए कार्यो को बताया गया, इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा विगत 6 वर्षो में किसानों के हित में लिये गये सभी निर्णयों और गांवों के विकास के लिये किये गये विकास कार्यो को स्थानीय वक्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया। इसी के साथ किसानों के हित में केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसान हितेषी योजनाओं की जानकारी दी गई।
तत्पश्चात बड़ी स्क्रीन लगाकर भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का संबोधन सुना गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनों ने सुना। इसी के साथ अटलजी की कविताएं भी सुनाई गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *