बीजेपी ने तय किए सभी 22 जोन अध्यक्ष के प्रत्याशी।
जोन क्षेत्र में कार्यों के संचालन को मिलेगी गति-महापौर
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव के लगातार प्रयास के परिणाम स्वरूप जोनल क्षेत्र में विकास कार्य को गति देने के साथ जोन क्षेत्र के कार्यों का बेहतर संचालन करने के उद्देश्य से निगम के समस्त जोनल कार्यालय में जोन अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे के कार्यकाल में जोंन अध्यक्ष के निर्वाचन हुए थे। 10 वर्ष के बाद निगम परिषद में पुनः निगम के 19 जोन सहित नवीन 03 अन्य जोन क्षेत्र में जोन अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
महापौर भार्गव ने बताया कि जोन क्षेत्र में विकास कार्यों के बेहतर संचालन एवं संधारण के लिए प्रत्याशियों के चयन हेतु जोन पर निर्वाचन की प्रक्रिया की जा रही है, इससे जोन क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।
महापौर भार्गव ने जोन अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के संबंध में समस्त निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित अभ्यर्थियों से चर्चा भी की।
उधर जोन अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, जिसमें मंत्री तुलसी सिलावट नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे महापौर पुष्यमित्र भार्गव विधायक रमेश मेंदोला विधायक मालिनी गौड़ और सभी एमआईसी सदस्य व पार्षद शामिल हुए। बैठक में नगर निगम के 22 जोन पर अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामों को हरी झंडी दी गई।
जोन-1 : भावना मनोज मिश्रा
जोन-2 : मीता रामबाबू राठौर
जोन-3 : गजानंद गावड़े
जोन-4 : पराग कौशल
जोन-5 : मुन्नालाल यादव
जोन-6 : सुनीता चोखण्डे
जोन-7 : पूजा पाटीदार
जोन-8 : संगीता जोशी
जोन-9 : लालबहादुर वर्मा
जोन-10 : पुष्पेंद्र पाटीदार
जोन-11 : महेश बसवाल
जोन-12 : रूपा दिनेश पांडे
जोन-13 : ओपी आर्य
जोन-14 : नितिन शर्मा शानू
जोन-15 : हरप्रित कौर लुथार
जोन-16 : शिखा संदीप दुबे
जोन-17 : संध्या जायसवाल
जोन-18 : मृदुल अग्रवाल
जोन-19 : प्रणव मंडल
जोन-20 : बरखा नितिन मालू
जोन-21 : प्रशांत बड़वे
जोन- 22 : सुरेश कुरवाड़े