पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास

  
Last Updated:  August 3, 2025 " 12:50 am"

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं रेवन्ना ।

बंगलुरू : जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शनिवार (2 अगस्त, 2025) को विशेष सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उनपर 11.60 लाख रुपए जुर्माना भी आरोपित किया गया। एक दिन पहले ही रेवन्ना को अपने परिवार के खेत पर काम करने वाली महिला के साथ साथ कई बार दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया गया था। मामले में दुष्कर्म पीड़िता को 11.25 लाख के भुगतान का भी आदेश दिया गया।

कर्नाटक के हासन से पूर्व सांसद प्रज्वल, पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। बलात्कार के कई आरोपों के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

शनिवार (2 अगस्त, 2025) को खचाखच भरी अदालत में फैसला सुनाए जाने के बाद प्रज्वल रो पड़े। उन्होंने मामले के पीछे “राजनीतिक साजिश” का आरोप लगाया।

इस मामले में पीड़िता, परिवार के खेत में काम करने वाली घरेलू महिला थी, जिसके साथ 2021 में दो बार बलात्कार हुआ था। इस कृत्य को आरोपी प्रज्वल ने फिल्माया भी था। लगभग सौ महिलाओं की कई अन्य अश्लील क्लिप भी उजागर हुई थी, जिनमें आरोपी प्रज्वल संलिप्त था।

प्रज्वल के खिलाफ दर्ज चार मामलों में से यह पहला मामला है जिसमें सुनवाई पूरी हो चुकी है। एक अन्य मामले में सुनवाई शुरू हो चुकी है, जबकि दो अन्य मामलों में अभी सुनवाई शुरू होनी है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *