स्मृति शेष
भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू के निधन की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया। उनका निधन संगठन के लिए बड़ी क्षति है। पार्टी या किसी घटना की जानकारी चाहिए होती थी तो मालूजी से पूछ लेते थे। एक तरह से वे इंदौर और मप्र भाजपा के विकिपीडिया से कम नहीं थे। मालूजी का संगठन के प्रति प्रेम और काम के प्रति जज्बा जबरदस्त था। धार में पार्टी की बात को दमदारी से रखने के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी। जब से दायित्व मिला, वे लगातार धार के दौरे पर रहते थे। पीएम की सभा के लिए उन्होंने डेरा जमा लिया था। संगठन के काम के लिए वे एक पैर पर खड़े रहते थे। काम करने और बात करने के साथ कपड़े पहनने की उनकी अलग ही शैली थी। हजारों की भीड़ में उन्हें कुर्ता-पायजामा के साथ जैकेट में पहचाना जा सकता था। वे हमेशा बोलते थे कि नियमित योग, वॉक किया करो और खाने पर संयम रखो, ताकि स्वस्थ रह सको पर नियति की विडंबना देखिए की इतने नियम, संयम से रहने के बावजूद वे ही असमय चले गए। उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता था, विनम्र श्रद्धांजलि।
(नरेंद्र सलूजा, प्रदेश प्रवक्ता)
Related Posts
October 24, 2021 शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी, तिलक नगर पुलिस की गिरफ्त में आ गया […]
March 6, 2017 बीजापुर में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में 2 जवान शहीद… छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिरचुर थाना क्षेत्र का मामला
बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर […]
March 8, 2023 पौने दो लाख रुपए से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 02 […]
October 3, 2024 शारदीय नवरात्रि पर अन्नपूर्णा मंदिर में होंगे नियमित अनुष्ठान
मां के अभिषेक, सहस्त्रार्चन और कन्या पूजन के साथ शुरू हुआ नवरात्रि महोत्सव।
इंदौर : […]
May 23, 2023 मप्र की युवा नीति में मीडिया को भी मिलेगा उचित स्थान
पत्रकारिता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में बोले युवा आयोग के अध्यक्ष […]
August 16, 2024 महापौर ने नगर निगम प्रांगण में किया ध्वजारोहण
उत्कृष्ट अधिकारी, कर्मचारी और सफाई दीदियों का किया गया सम्मान।
आत्मनिर्भर नगर निगम […]
October 25, 2024 आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की दो दिवसीय बैठक का आगाज
मथुरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की दो दिवसीय […]