इंदौर : कोरोना संक्रमण से राहत के संकेत मिलने लगे हैं। टेस्टिंग के अनुपात में घटता ग्रोथ रेट इसका प्रमाण है। बुधवार 28 अप्रैल को नए संक्रमित तो 18 सौ से ज्यादा ही मिले पर ग्रोथ रेट एक फ़ीसदी कम होकर 17 फ़ीसदी रहा।डिस्चार्ज होने वालों की संख्या भी एक हजार से ज्यादा रही। मौतों का सिलसिला जरूर थम नहीं रहा है। । ये सरकार और प्रशासन के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।
1789 मिले नए संक्रमित।
बुधवार को 7198 आरटी पीसीआर और 3257 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 8433 निगेटिव पाए गए। 124 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 9 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 11लाख 54 हजार 823 सैम्पल जांचे गए हैं। 1लाख 9 हजार 29 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि 95 हजार से ज्यादा ठीक भी हुए हैं।
1024 किए गए डिस्चार्ज।
कोरोना से लड़कर उसे हराने वालों की तादाद भी कम नहीं है। विभिन्न अस्पतालों से मिलान के बाद डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 1318 भी इसमें जोड़ दी जाए तो करीब 2342 मरीज बुधवार को डिस्चार्ज किए गए, जो नए संक्रमितों से कहीं ज्यादा है। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक डिस्चार्ज किए गए मरीजों की कुल तादाद 95288 हो गई है। 12608 का इलाज चल रहा है।
10 और मरीजों की मौत।
बुधवार को 10 और मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1133 तक पहुंच गया है।
Related Posts
March 16, 2021 स्वस्तिका, सुहाना, दिया, अनन्या, नित्याश्री, राधाप्रिया ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा आयोजित 82 वी […]
May 26, 2023 देशी पिस्टल के साथ पकड़ाया शातिर बदमाश
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही एक शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
December 29, 2020 बीजेपी कोर कमिटी की बैठक में सिंधिया ने किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर
सीहोर: भाजपा की प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी की मीटिंग में नरेंद्र सिंह तोमर नई दिल्ली में […]
June 16, 2022 जस्टिस रंजना देसाई पीसीआई की चेयरपर्सन नियुक्त
इंदौर : सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना देसाई को ‘भारतीय प्रेस परिषद’ (Press […]
September 16, 2020 पूर्व की कमलनाथ सरकार ने जनता से किया धोखा, बीजेपी सरकार 37 लाख प्रदेश वासियों को देगी राशन इन्दौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का कहना है कि कांग्रेस के लिए […]
November 2, 2021 डॉ. रीना रवि मालपानी सूर्य सिद्धि एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
पुणे : सूर्यदत्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं सिद्धि फ़ाउंडेशन, पुणे के संयुक्त […]
December 4, 2022 विवादित किताब मामले में लेखिका, प्रकाशक, प्राचार्य सहित पांच पर एफआईआर
इंदौर : शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, इंदौर में धार्मिक कट्टरवाद फैलाने, कॉलेज की […]