इंदौर : सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना देसाई को ‘भारतीय प्रेस परिषद’ (Press Council Of India) का नया चेयरपर्सन चुना गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पद पर वह जस्टिस सीके प्रसाद की जगह लेंगी, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद नवंबर 2021 में यह पद छोड़ दिया था, तब से पीसीआई चेयरमैन की सीट खाली पड़ी हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य प्रकाश दुबे की एक समिति ने मंगलवार को आयोजित एक बैठक में पीसीआई अध्यक्ष के रूप में जस्टिस रंजना देसाई की नियुक्ति को मंजूरी दी। इस बारे में जल्द ही एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।
बता दें कि जस्टिस रंजना देसाई का जन्म 30 अक्टूबर 1949 को हुआ था। उन्होंने 1970 में एल्फिंस्टन कॉलेज मुंबई से कला में स्नातक और 1973 में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से कानून में स्नातक की पढ़ाई की है। वह सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रही हैं।
उन्होंने हाल ही में जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग की अध्यक्षता की है, जिसका गठन केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन करने के लिए किया गया था। पूर्व में वह महाराष्ट्र राज्य के लिए सरकारी वकील और बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
Related Posts
July 14, 2022 राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री भोपाल पहुंची, 18 को होगा मतदान
भोपाल : भारत के 16वें राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए मतपेटी, मतपत्र एवं अन्य निर्वाचन […]
December 14, 2022 खजराना गणेश को लगेगा तिल- गुड के सवा लाख लड्डुओं का भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर परंपरागत तिल चतुर्थी महोत्सव में 10 जनवरी को सवा लाख तिल […]
September 5, 2023 कबूतर खाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : रविवार रात एक युवक की तलवार मारकर हत्या कर दी गई थी, घटना के दौरान बीच बचाव में […]
October 5, 2019 ‘कौन बनेगा अग्रश्री लखपति’ का पहला निमन्त्रण खजराना गणेश को इंदौर : संस्था अग्रश्री कपल्स ग्रुप 'कौन बनेगा करोड़पति' की तर्ज पर 'कौन बनेगा अग्रश्री […]
July 21, 2023 पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी पकड़ाए
पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस, लगवाई उठक - बैठक।
इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र […]
March 19, 2019 जस्टिस घोष देश के पहले लोकपाल नियुक्त नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को देश का पहला लोकपाल […]
April 29, 2024 इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नाम वापस लिया
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए शामिल।
कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, चुनाव मैदान हुई […]