इंदौर : भारतीय जनता पार्टी सेवा प्रकल्प के माध्यम से शहर के अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमण के मरीज व उनके परिजनों के लिए नि: शुल्क भोजन वितरण की व्यवस्था की जा रही है.। घर में बने भोजन की तरह भोजन का पैकेट जिसमें दाल- चावल, दो सब्जी, रोटी, मिठाई, नमकीन आदि का समावेश है, का वितरण प्रारम्भ कर दिया गया है। पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने भोजन निर्माण स्थल का अवलोकन कर वहां तैयार भोजन को ग्रहण किया। मोघे ने मरीज व परिजनों के लिए शुद्ध, सात्विक और रुचिकर भोजन एवं उस भोजन बनाकर वितरित करने के लिए बीजेपी सेवा प्रकल्प की सराहना की। प्रतिदिन शहर के 10 अस्पतालों में इसका वितरण किया जा रहा है। मोघे के साथ प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी, संजय कटारिया, राजू रघुवंशी, मदन मोहन प्रजापत, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
May 25, 2021 विधायक मेंदोला ने वार्ड 21 के एक हजार परिवारों में किया राशन किट का वितरण
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 के विधायक रमेश मेंदोला की ओर से मंगलवार को वार्ड 21 के […]
August 8, 2021 सीसीटीवी फुटेज के सहारे पकड़ा गया मोबाइल चोर, 3 मोबाइल बरामद
इंदौर : घर में घुसकर मोबाइल चुराने वाला शातिर नकबजन, पुलिस थाना चन्द्रावतीगंज की गिरफ्त […]
January 26, 2020 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम कमलनाथ ने किया ध्वजारोहण इंदौर : 71वा गणतंत्र दिवस देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। […]
June 13, 2023 नेत्रदान के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं का सम्मान
इंदौर : विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं का […]
December 16, 2023 सड़क व फुटपाथ पर रखा 5 ट्रक सामान नगर निगम ने किया जब्त
महापौर के निर्देश के क्रम में राजबाडा व आस-पास के क्षेत्रो में की गई रिमूवल की […]
January 6, 2020 पुलिस को दिया जा रहा एरोबिक्स थेरेपी का प्रशिक्षण इंदौर : रुस्तम जी पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार से एरोबिक्स थैरेपी का 6 दिवसीय […]
April 10, 2022 पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई करनेवाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त […]