इंदौर: भारतीय जैन संगठन के बैनर तले मिनी मैराथन का आयोजन रविवार को किया गया। इस मैराथन में 5 स्कूलों की 5 सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्राओं को आत्मरक्षा सहित अन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया है। बरसते पानी में भी इन छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह गांधी हॉल से बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन का शुभारंभ किया। यहां से दौड़ते हुए ये छात्राएं रीगल तिराहा, हाइकोर्ट, घंटाघर चौराहा होते हुए जंजीरवाला चौराहा स्थित मोहता भवन पहुंची जहां ख्यात कमेंटेटर सुशील दोषी ने इन छात्राओं का स्वागत कर उनकी हौसला अफजाई की। यहां साध्वी देशननिधिश्री ने छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। ट्रैफिक डीएसपी महेंद्र जैन ने प्रतिभागी छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। अंत में सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किये गए। ये छात्राएं सन्मति, प्रगति, वैष्णव, सराफा विद्या निकेतन और गुजराती इग्लिश स्कूल में 9 वी से 12 वी तक अध्ययनरत हैं।
Related Posts
October 9, 2024 हरियाणा में बीजेपी की जीत का इंदौर में भी मनाया गया जश्न
इंदौर : हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार बहुमत […]
August 11, 2021 इंदौर के माथे पर सजी एक और उपलब्धि, केंद्र सरकार ने घोषित किया देश का पहला वाटर प्लस शहर
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने इंदौर को देश का पहला वॉटर प्लस शहर घोषित किया है। कलेक्टर […]
May 22, 2024 16 से 21 जून के बीच मप्र में दस्तक दे सकता है मानसून
अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, केरल में 31 मई तक दे सकता है दस्तक।
भोपाल : भीषण गर्मी […]
January 3, 2018 तीन तलाक के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाली महिला इशरत जहां भाजपा में शामिल कोलकाता, 01 जनवरी ।तीन तलाक मामले में याचिकाकर्ताओं में से एक इशरत जहां भाजपा में शामिल […]
February 1, 2024 स्व. रस्तोगी स्मृति राजभाषा हिंदी सेवी सम्मान से डॉ. साहू सम्मानित
इंदौर: हिंदी सेवी स्व.डॉ. आलोक कुमार रस्तोगी की स्मृति में स्थापित पहला राजभाषा हिंदी […]
March 9, 2017 शिवसेना के महादेश्वर चुने गए मुंबई के मेयर मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता प्रधानाचार्य रह चुके विश्वनाथ पी. महादेश्वर को बुधवार को […]
December 5, 2019 मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या का आरोपी पुलिस रिमांड पर इंदौर : महू में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस […]