इंदौर : महू में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने अदालत में पेश किया। वकीलों और जनता में आरोपी के प्रति आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट खुलते ही उसे पेश कर दिया। कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर आरोपी अंकित को पुलिस के हवाले कर दिया।
माता- पिता के साथ सो रही मासूम को किया था अगवा।
आरोपी अंकित विजयवर्गीय निवासी शंकर खिलौना का बगीचा, महू ने स्थानीय रेलवे ब्रिज के नीचे माता- पिता के साथ सो रही 4 वर्षीय मासूम को अगवा कर लिया। बाद में बच्ची के साथ घिनौनी हरकत कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी बच्ची को उठाकर ले जाता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वृद्ध महिला के साथ भी गलत हरकत का किया था प्रयास।
बताया जाता है कि तीन साल पहले आरोपी अंकित ने एक वृद्ध महिला के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया था। लोगों को पता चला तो उन्होंने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी थी। हालांकि वृद्ध महिला पढ़ी- लिखी नहीं होने से उसने रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी। इसके चलते आरोपी अंकित के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई। हैरत की बात तो ये है कि आरोपी की पत्नी प्रेग्नेंट है। कुछ ही दिनों में वह बाप बनने वाला है, बावजूद इसके उसने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाकर उसकी हत्या कर दी।
Related Posts
July 16, 2024 पटवारी के खिलाफ बयान देकर बुरे फंसे चौरडिया, मप्र कांग्रेस कमेटी ने थमाया नोटिस
48 घंटे में मांगा जवाब, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की […]
May 5, 2022 सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर फ्रेंडलिस्ट के लोगों से ठगी करने वाले चार आरोपी धराए
इंदौर : इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता में साइबर फ्रॉड एवं अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे […]
October 21, 2020 कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल, ढाई सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित
इंदौर : तीन दिन तक गिरावट दर्ज होने के बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमण में फिर उछाल आया। […]
March 17, 2022 आपसी सौहार्द्र, एकता व भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार, शांति समिति की बैठक में जनता से की गई अपील
इंदौर : जिले में आगामी सभी त्यौहार इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आपसी सौहार्द, […]
August 11, 2020 ग्रोथ रेट में आई कमीं पर डेढ़ सौ के ऊपर मिले संक्रमित..! इंदौर : रविवार को दो सौ का आंकड़ा लांघने के बाद सोमवार को कोरोना संक्रमण में कुछ कमीं आई। […]
December 28, 2018 द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज़ होते ही गरमाई सियासत मुम्बई: पत्रकार संजय बारू की किताब पर बनी फिल्म ' द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का […]
October 22, 2022 प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र के 4.51 लाख हितग्राहियों को वर्चुअली कराया गृह प्रवेश
मप्र में आज गरीब भी धनतेरस मना रहा है : पीएम मोदी।
प्रधानमंत्री मोदी जनता की जिंदगी […]