संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की मौजूदगी में 10 अगस्त को होगी सामाजिक सद्भाव बैठक

  
Last Updated:  August 7, 2025 " 10:51 pm"

इंदौर – उज्जैन संभाग में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी करेंगे बैठक में शिरकत।

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बैठक के दौरान विभिन्न संवाद सत्रों में सहभागिता निभाएंगे संघ प्रमुख।

इंदौर : इन्दौर-उज्जैन संभाग में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रमुखों की एक दिवसीय सद्भाव बैठक का आयोजन रविवार, 10 अगस्त, 2025 को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्थानीय ब्रिलियंट कन्वेशन सेन्टर में किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इस बैठक में विभिन्‍न संवाद सत्रों में सहभागी होगें।

श्री गुरुजी जन्म शताब्दी वर्ष 2006 से पूरे देश में यह प्रयास स्वयंसेवक व जाति समाज प्रमुखों ने आरंभ किया था। जिला व तहसील स्तर पर ये बैठकें निरंतर चलती रही हैं।देश व समाज परिवर्तन के विभिन्न विषयों पर सभी समाज एक जाजम पर बैठकर अपने अनुभव साझा करते हैं। सब मिलकर राष्ट्रीय, सामाजिक व स्थानीय विषयों में क्या कर सकते हैं तथा एक – दूसरे की किस तरह सहायता कर सकते हैं..? इसपर चर्चा इन सद्भाव बैठकों में होती है। इनके अनेक सुखद परिणाम भी आये हैं।

यह पहला अवसर है जब देश में प्रांत स्तर की सामाजिक सद्भाव बैठक इन्दौर में आयोजित होने जा रही है।

प्रांत के 180 जाति समाज चिन्हित कर सभी का प्रतिनिधित्व हो जाए ,ऐसे नाम चयनित किए गए हैं। सभी 15 शासकीय जिलों की भी सहभागिता हो इसका भी ध्यान रखा गया है। प्रांत के सामाजिक सद्भाव के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने जिला क्षेत्रों में प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर के समाज प्रमुखों से व्यक्‍तिगत संपर्क कर निमत्रंण पत्र एवं कार्यक्रम हेतु प्रवेशिका दी गई है।

संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन ( स्वदेशी जीवन शैली, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक अनुशासन तथा समरसता) पर डाॅ मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इन विषयों पर समाज अपने कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करेंगे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी समाज आपसी समन्वय, सद्भाव एवं संगठित रूप से भारत को विश्‍व गुरू बनाने में अहम भूमिका निभाएं इस हेतु प्रेरित करना है।

ये जानकारी संघ की ओर से दिनेश गुप्ता , मालवा प्रान्त समाजिक सद्भाव संयोजक द्वारा दी गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *