कुत्ता घुमाने की बात पर हुए विवाद में की थी फायरिंग।
इंदौर : खजराना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में फायरिंग कर दो लोगों की हत्या करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड, उसके बेटे व भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गार्ड का परिवार घर में ताला लगाकर भाग गया है। उधर, मृतक जीजा-साले का शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि कुत्ते को घुमाने की बात को लेकर हुए विवाद में सिक्योरिटी गार्ड ने अंधाधुंध गोली चलाते हुए राहुल पिता महेश वर्मा और उसके जीजा विमल पिता देवकरण आमचा को मौत के घाट उतार दिया था। करीब 07 लोग फायरिंग में जख्मी हुए हैं। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह राजावत, उसका बेटा सुधीर सिंह तथा भतीजा शुभम पुलिस की गिरफ्त में है। हत्या में प्रयुक्त बंदूक व अन्य हथियार भी आरोपियों के घर से बरामद किए गए हैं। पुलिस उनकी आपराधिक जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के मकान के अवैध हिस्से तोड़ने की भी तैयारी कर ली गई है।
मृतक राहुल की पत्नी गर्भवती होने के साथ उसका एक साल का बेटा भी है। मृतक विमल की दो बेटियां हैं। घटना के बाद से ही कॉलोनी में सन्नाटा है। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों पर आए दिन विवाद और मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
Related Posts
June 13, 2022 कांग्रेसियों ने ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, राहुल गांधी से पूछताछ का किया विरोध
इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए […]
December 14, 2024 भक्ति से अलंकृत ज्ञान ही शोभायमान होता है
गीता भवन में चल रहे 67वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव में जगदगुरू वल्लभाचार्य के […]
June 16, 2021 सीएम शिवराज ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कोविड टीकाकरण सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान […]
May 2, 2019 पुलिस जवानों से भरी बस पलटी, 11 जवान घायल मंडला: पुलिस जवानों से भरी बस के पलटी खा जाने से करीब 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। […]
July 24, 2022 जबलपुर में युवती की गोली मारकर हत्या, कार में मिला खून से लथपथ शव
जबलपुर : जिले के बरेला थाना क्षेत्र के मंगेली नर्मदा पुल पर कार सवार युवती की गोली […]
May 25, 2022 इंदौर गौरव दिवस के आयोजन में पुराने बाजार बताएंगे अपना गौरवशाली इतिहास
विशेष साज-सज्जा के साथ ही ग्राहकों का करेंगे पेय पदार्थों से स्वागत
इंदौर : गौरव […]
May 22, 2022 अनिल शर्मा बीजेपी झुग्गी – झोपड़ी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक नियुक्त
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन […]