कुत्ता घुमाने की बात पर हुए विवाद में की थी फायरिंग।
इंदौर : खजराना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में फायरिंग कर दो लोगों की हत्या करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड, उसके बेटे व भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गार्ड का परिवार घर में ताला लगाकर भाग गया है। उधर, मृतक जीजा-साले का शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि कुत्ते को घुमाने की बात को लेकर हुए विवाद में सिक्योरिटी गार्ड ने अंधाधुंध गोली चलाते हुए राहुल पिता महेश वर्मा और उसके जीजा विमल पिता देवकरण आमचा को मौत के घाट उतार दिया था। करीब 07 लोग फायरिंग में जख्मी हुए हैं। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह राजावत, उसका बेटा सुधीर सिंह तथा भतीजा शुभम पुलिस की गिरफ्त में है। हत्या में प्रयुक्त बंदूक व अन्य हथियार भी आरोपियों के घर से बरामद किए गए हैं। पुलिस उनकी आपराधिक जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के मकान के अवैध हिस्से तोड़ने की भी तैयारी कर ली गई है।
मृतक राहुल की पत्नी गर्भवती होने के साथ उसका एक साल का बेटा भी है। मृतक विमल की दो बेटियां हैं। घटना के बाद से ही कॉलोनी में सन्नाटा है। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों पर आए दिन विवाद और मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
Related Posts
December 17, 2022 समाज के कमजोर वर्ग के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता पर सेमिनार
इंदौर : समाज के कमजोर वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ, पुलिस […]
May 23, 2021 सीएम शिवराज का जवाबी हमला, बोले संकटकाल में घटिया राजनीति कर रहे हैं कमलनाथ
भोपाल : पूर्व सीएम कमलनाथ के कोरोना से मौतों को लेकर दिए बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान […]
November 20, 2021 देवास कांग्रेस ने मनाई बांग्लादेश मुक्ति दिवस की 50 वी वर्षगांठ
देवास : शहर जिला कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा के […]
November 22, 2018 मोदी सरकार के कामकाज पर लड़ा जा रहा मप्र का चुनाव इंदौर: ये पहली बार हो रहा है जब मप्र के विधानसभा चुनाव में सड़क, बिजली और पानी कोई मुद्दा […]
August 2, 2019 जरूरत से ज्यादा तबादले ठीक नहीं- लक्ष्मण सिंह इंदौर: कमलनाथ सरकार बहुत मजबूत है। किसी के इशारे पर ये सरकार गिरनेवाली नहीं है। सरकार को […]
April 5, 2024 सिरफिरे आशिक के पागलपन में तीन जिंदगियां हुई खत्म..!
युवती और उसके चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने के बाद हत्यारे ने खुद भी की […]
March 21, 2020 सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन नई दिल्ली : सिंधिया समर्थक जिन 22 बागी विधायकों के 17 दिनों तक हर परिस्थिति में डटे रहने […]