अमेरिका ने हिंसा के बल पर दुनिया पर राज किया- प्रो.कुजनिक

  
Last Updated:  January 10, 2019 " 02:35 pm"

इंदौर: अभ्यास मंडल की मासिक व्याख्यान श्रृंखला के तहत प्रो. पीटर कुजनिक का व्याख्यान इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। विषय था अमेरिकी इतिहास के अनभिज्ञ पहलू,
प्रो. कुजनिक ने कहा कि अमेरिका ने हिंसा के सहारे दुनिया पर हुकूमत की है।
अमेरिका में बच्चों को इतिहास की सही जानकारी नहीं दी जाती। उन्हें ये तो बताया जाता है की द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका की विजय हुई थी पर उसकी विभीषिका के बारे में जानकारी नहीं दी जाती। आज भी अमेरिका जापान पर किये गए परमाणु हमले को जायज ठहराता है जबकि उससमय के अमेरिकी जनरलों ने भी इस हमले को अनावश्यक करार दिया था। प्रो.कुजनिक का कहना था कि जापान समर्पण को तैयार था बावजूद इसके अमेरिका ने परमाणु हमला कर लाखों लोगों की जान ले ली। विएतनाम युद्ध में अमेरिका की हार हुई थी ये तथ्य वहां के लोगों से छुपाया जाता है। ये तो बताया जाता है कि 9/11 के हमले में 3 हजार अमेरिकी नागरिक मारे गए पर ये नहीं बताया जाता कि उसके बाद 9 देशों में अमेरिकी हमले में 27 लाख से ज्यादा नागरिक मौत के मुंह में चले गए।
प्रो.कुजनिक ने कहा कि उत्तर कोरिया पर अमेरिका हमला करने का सांहस नहीं जुटा पाया क्योंकि वह परमाणु हथियारों से लैस था। प्रो. कुजनिक के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में चीन और रूस ऐसे देश हैं जो अमेरिका को चुनौती दे रहे हैं। इन सभी देशों के पास कई गुना घातक परमाणु हथियार हैं। उभरते राष्ट्रवाद के दौर में ऐसा कोई नेता नजर नहीं आ रहा है जो विश्वशांति के लिए पहल कर सके।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत अपने मूल्यों के चलते दुनिया को हिंसा की चपेट में आने से बचा सकता है। प्रो. कुजनिक ने अपने व्याख्यान के बाद श्रोताओं के सवालों के जवाब भी दिए।
कार्यक्रम में अतिथि वक्ता का स्वागत अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने किया। अतिथि परिचय मनीषा गौर ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर देव ने की। संस्था की ओर से प्रो. कुजनिक को स्मृतिचिन्ह भी भेंट किया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *