मालू परिसर में सजा पण्डोखर सरकार का दिव्य दरबार।
कई गणमान्य लोगों ने की दरबार में शिरकत।
इंदौर : संतश्री पंडोखर सरकार इंदौर प्रवास के दौरान भाजपा प्रवक्ता पूर्व राज्यमंत्री गोविन्द मालू के मालू परिसर स्थित “पूर्णोदय” पहुँचे। उन्होंने यहां दरबार सजाकर भक्तों की समस्याओं का समाधान किया।
पण्डोखर सरकार की अगवानी मंत्रोच्चार के साथ उनके चरण पखारकर व पुष्पहार से गोविंद मालू – उष्मा मालू परिवार ने की।
सम्मान पत्र, शॉल – श्रीफल भेंटकर किया अभिनंदन।
इस मौके पर मध्यप्रदेश ज्योतिष और विद्वत परिषद के प्रदेश संरक्षक गोविन्द मालू के साथ अध्यक्ष पंडित रामचंद्र शर्मा “वैदिक” और पूर्व राज्यमंत्री पंडित योगेंद्र महंत ने स्वस्ति वाचन के साथ पण्डोखर सरकार को सम्मान पत्र, शॉल – श्रीफल भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
दिव्य शक्तियों से संचालित होता है दरबार।
इस अवसर पर पण्डोखर सरकार ने कहा कि हमारा दरबार ईश्वरीय शक्तियों से संचालित होता है। हम दिशा व उपाय तो बता सकते हैं पर पीड़ित व्यक्ति को कर्म व उपचार स्वयं करना होता है, तभी लाभ मिल सकताहै। उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान और सोशल मीडिया के युग में संभ्रांत व शिक्षित लोग भी ईश्वरीय दिव्य शक्ति के माध्यम से लाभ उठा रहे हैं, यह अच्छी बात है।
पण्डोखर सरकार के दरबार में हाजिरी बजाने शहर के कई गणमान्य जन, राजनेता और वरिष्ठ पत्रकार पहुंचे थे।दरबार रात दो बजे तक चला।कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन गोविंद मालू ने किया।
Related Posts
February 26, 2021 राजवाड़े के जीर्णोद्धार का कार्य 100 दिन में पूरा करने के सांसद लालवानी ने दिए निर्देश
दिशा समिति की बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने अधिकारियों से किए जवाब तलब, राजवाड़ा का काम […]
April 8, 2022 जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर 75 स्थानों से निकलेगी स्वराज यात्रा
इंदौर : स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति, इंदौर महानगर आजादी के अमृत महोत्सवी वर्ष में […]
February 22, 2020 अग्नेश्वर महादेव के दरबार में भजनों के जरिये की गई शिव आराधना इंदौर : महाशिवरात्रि की शाम भोले की भक्ति का सुरूर लोगों के सिर चढ़कर बोला। दर्शन- पूजन […]
October 28, 2020 पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, तीन माह पूर्व ही किया था प्रेम विवाह
इंदौर : संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जावरा कम्पाउंड में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या […]
October 22, 2021 कांग्रेस द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन कर वाहवाही लूटने का प्रयास रहे बीजेपी सांसद- विधायक- राजानी
देवास : कांग्रेस के स्वीकृत कामों के भूमि पूजन के बजाय सांसद विधायक उज्जैन रोड की ओर […]
April 14, 2019 दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने से उमा भारती का इनकार झांसी: भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने की […]
May 13, 2020 विश्व संवाद केंद्र ने कोरोना वारियर्स पत्रकारों को उपलब्ध कराई सुरक्षा किट इंदौर : पीड़ित मानवता की सेवा के साथ कोरोना वारियर्स की हौंसला अफजाई में जुटे सामाजिक […]