अखिल भारतीय बजरबट्टू कवि सम्मेलन में उड़ेंगी हास्य की फुहारें

  
Last Updated:  March 18, 2025 " 07:55 pm"

खजूरी बाजार से निकलेगी बजर बट्टू शोभायात्रा, मंत्री विजयवर्गीय होंगे आकर्षण का केंद्र।

शहर के पत्रकार भी बजरबट्टू शोभायात्रा की बढ़ाएंगे शोभा।

इंदौर : संस्था “हिन्द मालवा” के बैनर तले मंगलवार,18 मार्च को रात 09 बजे अखिल भारतीय बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व खजूरी बाजार से बजर बट्टूओ की शोभायात्रा निकलेगी जिसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अनोखी वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक अशोक चौहान चांदू , आयोजक भूपेन्द्र सिंह केसरी, अध्यक्ष गिरीश जैन, ललित सी. जैन और अजय लाहोटी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बजर बट्टू शोभायात्रा खजूरी बाजार स्थित सेठ चुन्नीलाल की धर्मशाला से प्रारंभ होगी। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हर वर्ष की तरह अनोखे एवं निराले अंदाज और वेशभूषा में सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर जनता का अभिवादन करते चलेंगे। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एक अन्य रथ पर “देशप्रेम” एवं “स्वच्छता का संदेश देते हुए चलेंगे। यात्रा में विशेष रथ पर राधा कृष्ण रास नृत्य, रासलीला” करते चलेंगे बजर बट्टू के रूप में शहर के पत्रकार शोभायात्रा में शामिल होंगे। पहलवान शरीर सौष्ठव एवं ‘स्वस्थ्य शरीर स्वस्थ्य मन का संदेश देते हुए चलेंगे। आदिवासी नृत्य कलाकार ढोल नगाडों पर ‘भगोरिया नृत्य करते नजर आएंगे। महाराष्ट्र के नृत्य कलाकार नासिक के ढोल व ‘लावणी” नृत्य से जनता का मन मोह लेंगे। राजस्थानी कलाकार ‘घूमर’ नृत्य का प्रदर्शन करते हुए चलेंगे।पंजाबी कलाकार ‘गिद्धा” एवं सिख अखाड़े के कलाकर ‘शस्त्रकला” का प्रदर्शन करेंगे। यात्रा में 7 डी.जे. गाडियों पर युवा झूमते, नाचते, गाते शामिल होंगे। यात्रा में 30 घोडे, 10 ऊँट, बग्गियां, 10 बैण्ड,150 ढोल पूरे महौल को गुंजायमान कर देंगे। यात्रा के दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।

शोभायात्रा का आगाज उज्जैन के प्रसिद्ध कड़ाबीन के धमाकों से होगा। यात्रा में शहर के गणमान्य संत समाज भी धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे। यात्रा समापन छोटा गणपति मंदिर, मल्हारगंज पर होगा यात्रा के बाद शहर के गणमान्य नागरिकों का उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान किया जाएगा, वहीं शहर के पत्रकारों में से ही किसी को महाबजरबट्टू की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अगले चरण में अ.भा. बजरबट्टू हॉस्य कवि सम्मेलन होगा जिसमें, देश के ख्यात कविगण काव्य पाठ करेंगे।इनमें पदमश्री सुरेन्द्र दुबे (हास्य सम्राट) रायपुर, जॉनी बैरागी (हॉस्य सम्राट) राजोद, दिनेश देसी (हास्य बम) बेरछा, सुश्री भुवन मोहिनी इन्दौर, चेतन चर्चित (लाफ्टर टी.वी. चैम्पियन) मुम्बई और अतुल ज्वाला (राऊ) कवि सम्मेलन का संचालन शशिकांत यादव (सबरस संचालक) देवास करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी कैलाश विजयवर्गीय मंत्री म.प्र. शासन होंगे।पूर्व सांसद नारायण सिंह केसरी, राष्ट्रीय कवि सत्यनारायन सत्तन, रमेश मेन्दोला, गोलू शुक्ला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, आकाश विजयवर्गीय, सुमित मिश्रा, के.के. गोयल और अश्विनी शुक्ल होंगे।

राजेश बिंजवे, नितिन शर्मा, राजा यादव, दादा पांडेय, हरीश जोशी, प्रदीप शर्मा, विशाल जायसवाल, सत्यम सिंह गोल्डी, पिंकेश चौहान, विष्णु जोशी, राजेश ठाकुर, बंटी यादव, मंजूर एहमद, दिव्यांश सिंह चौहान, भूवनेश सिंह केसरी, शौकत पतंगवाला, चुन्नु मिश्रा, गब्बार खाटवा ने जनमानस से कार्यक्रम में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *